Ro no D15139/23

ग्राम कोल्डीहा में 4 फरवरी को विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला उत्सव प्रदर्शनी

विकासखण्ड अंबिकापुर के ग्राम कोल्डीहा में बुधवार 4 फरवरी 2026 को पंचायत भवन परिसर में पशुधन विकास विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला उत्सव प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि मेले का उद्देश्य पशुपालकों को उन्नत पशुपालन तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराना तथा बेहतर नस्लों के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देना है।

मेले में उन्नत नस्ल के पशुओं एवं पक्षियों की प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उत्कृष्ट पशु प्रस्तुत करने वाले पशुपालकों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कृषकों को पशुपालन से संबंधित नवीन तकनीकों, पोषण प्रबंधन एवं रोग नियंत्रण के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान पशु चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें पशुओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं टीकाकरण किया जाएगा। इससे क्षेत्र के पशुपालकों को सीधे लाभ मिलेगा।

मेले की प्रभारी डॉ. ज्योति साहू ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती पायल सिंह तोमर एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री विकन सोनपाकर करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि स्थायी समिति की सभापति श्रीमती शोभा मानिकपुरी, जनपद सदस्य श्रीमती असिता कुजुर तथा ग्राम पंचायत कोल्डीहा, ठाकुरपुर, बकिरमा एवं बांकीपुर के सरपंचगण उपस्थित रहेंगे।

डॉ. ज्योति साहू ने क्षेत्र के कृषक पशुपालकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में शामिल होकर पशु चिकित्सा सेवाओं, तकनीकी मार्गदर्शन तथा प्रदर्शनी-प्रतियोगिता का लाभ उठाएं और अपने पशुओं के साथ सहभागिता सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    हरी खाद, वर्मी कम्पोस्ट और जैविक खाद के उपयोग के लिए किसानों को किया जा रहा प्रोत्साहित

    जशपुरनगर 19 जुलाई 2026/ जिले में मृदा स्वास्थ्य सुधार, भूमि की उर्वराशक्ति बनाए रखने और मिट्टी में जैविक कार्बन की मात्रा बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा लगातार विभिन्न…

    Read more

    मत्स्य कृषक एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीयन कर विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करें

    राज्य पोषित योजनाओं एवं प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन अनिवार्य जशपुरनगर 19 जुलाई 2026/ मछली पालन विभाग द्वारा संचालित राज्य पोषित योजनाओं एवं प्रधानमंत्री मत्स्य…

    Read more

    NATIONAL

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।