Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना अपनाकर देवकुमारी कर रहीं पर्यावरण का संरक्षण

*बिजली बिल से मुक्ति और पर्यावरण की सुरक्षा का बना अनोखा उदाहरण*

*रायपुर, 13 नवम्बर 2025/* केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना’ ने आमजन के जीवन में नई रोशनी ला दी है। इस योजना ने न केवल लोगों को बिजली बिल के बोझ से मुक्ति मिली है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम बढ़ाया है। योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा 78 हज़ार रुपये की सब्सिडी और राज्य सरकार द्वारा 30 हज़ार रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जा रही है, यानी अब लोग आधे दाम में अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा पा रहे हैं। इतना ही नहीं, सरकार की ओर से फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे आम परिवार भी आसानी से सोलर पैनल लगवा सकें।
कबीरधाम जिले के श्याम नगर निवासी श्रीमती देवकुमारी सोम ने इस योजना का लाभ उठाकर अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया है। उनके पुत्र श्री देवेन्द्र सोम बताते हैं कि उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया था। सभी औपचारिकताएँ पूरी होने के बाद सोलर पैनल उनके घर की छत पर सफलतापूर्वक स्थापित किया गया।
श्री देवेन्द्र ने बताया कि सोलर सिस्टम लगने के एक महीने के अंदर ही सरकार की ओर से 78 हज़ार रुपये की सब्सिडी सीधे हमारे बैंक खाते में आ गई। कुल मिलाकर 3 किलोवाट सोलर सिस्टम लगाने में लगभग 1 लाख 80 हज़ार रुपये की लागत आई थी। पहले हर महीने लगभग 400 यूनिट बिजली खपत होती थी, लेकिन अब सोलर पैनल लगने के बाद पिछले 10 महीनों में औसतन 350 से 370 यूनिट बिजली का उत्पादन घर पर ही हो रहा है। अब ठंड के मौसम में तो बिजली बिल माइनस में आ रहा है और गर्मी के लिए अतिरिक्त यूनिट समायोजन हो रही है।
उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगाने से न केवल बिजली बिल में भारी राहत मिली है, बल्कि घर की छत का भी बेहतर उपयोग हो गया है। पहले छत खाली पड़ी रहती थी, अब वहीं से हमारे घर की जरूरत की बिजली बन रही है। बिना कोयला, बिना पानी के, शुद्ध और स्वच्छ ऊर्जा पर्यावरण के लिए भी एक वरदान है। उन्होंने बताया कि मैं और मेरी माँ दोनों ही प्रकृति प्रेमी हैं और अपने घर के आस-पास सुंदर गार्डनिंग भी कर रखी है। यह योजना न केवल हमारे घरों को रोशन कर रही है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य भी तैयार कर रही है। सोलर पैनल एक बार की निवेश व्यवस्था है। इस सिस्टम में किसी तरह का अतिरिक्त खर्च नहीं है, क्योंकि इसके पैनलों पर 25 वर्ष की वारंटी मिलती है। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया और कहा कि सरकार ने जो कदम उठाया है। वह हर मध्यम वर्गीय परिवार के लिए वरदान है। अब कोई भी अपने घर को मुक्त बिजली घर बना सकता है।

  • Related Posts

    विधायक भावना बोहरा ने रायपुर में किया पंडरिया सेवा सदन की शुरुआत, कहा यह भवन पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों के विश्वास और सेवा का संकल्प है

    *भावना दीदी की एक और गारंटी हुई पूरी, रायपुर में पंडरिया सेवा सदन की शुरुआत से मरीजों के परिजनों को मिलेगी निःशुल्क ठहरने व भोजन की सुविधा* *अब पंडरिया विधानसभा…

    Read more

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त