Ro no D15139/23

अग्नि सुरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल, धमतरी को मिला अत्याधुनिक अग्निशमन वाहन

*सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी और विधायक श्री अजय चंद्राकर ने किया हरी झंडी दिखा कर रवाना*

धमतरी, 20 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन मंशा से जिले को आज अग्निशमन के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। आज स्थानीय रत्नाबंधा रेस्ट हाउस में सांसद महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी और विधायक कुरूद श्री अजय चंद्राकर ने अग्निशमन वाहन क़ो हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि जिले को तेल, गैस, बिजली या अन्य अति ज्वलनशील कारणों से उत्पन्न होने वाली आगजनी की घटनाओं से त्वरित और प्रभावी रूप से निपटने के लिए अत्याधुनिक फोम वेंडर सहित अधिक क्षमता वाली नई अग्निशमन वाहन प्राप्त हुई हैं, जो जिले को पहली बार उपलब्ध हुई है। इसकी क्षमता 6 हज़ार लीटर है, जिसमे 5 सौ लीटर फोम टैंक तथा 5 हज़ार 5 सौ लीटर पानी टैंक क्षमता है। साथ ही वाहन की क्षमता 6 हज़ार लीटर पानी की है। दोनों वाहन तकनीकी एवं अत्याधुनिक दृष्टि से लैस है।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश का हर जिला आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है। शासन की जनहितकारी सोच के अनुरूप जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सड़क और अग्निशमन जैसे मूलभूत ढांचों को लगातार सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों कि सुरक्षा हमारी सेवा है, इसी भाव से श्री विष्णुदेव साय की सरकार सुशासन के साथ काम काम कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने इस पहल को जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
विधायक कुरुद श्री अजय चंद्राकर ने कहा कि गर्मी के मौसम में आग लगने की संभावनाएं बनी रहती हैं। इस समस्या पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिले के लिए अग्निशमन वाहन की स्वीकृति प्रदान की। हाल ही में मुख्यमंत्री श्री साय ने 20 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिनमें से एक वाहन धमतरी जिले को आवंटित किया गया हैं। उन्होंने बताया कि नई दमकल वाहनों में बड़ी आगजनी की घटनाओं में लगातार और लंबे समय तक आग बुझाने की क्षमता रखता है। फॉग और जेड ब्रांच के माध्यम से पानी की अत्यधिक बचत के साथ आग पर जल्दी नियंत्रण पाया जा सकता है। वाहन में एक सौ मीटर लंबी होज़ लाइन की सुविधा है, जिससे उन स्थानों तक भी पानी पहुँचाया जा सकता है जहाँ वाहन सीधे नहीं पहुँच सकता। ऊँचाई वाले क्षेत्रों व संकरी गलियों में यह विशेष रूप से लाभकारी है। हाइड्रोलिक लाइटिंग सिस्टम से रात के समय या अंधेरे में बेहतर दृश्यता मिलती है। यह सुविधा राहत एवं बचाव कार्य को और अधिक सुरक्षित बनाती है। वाहन में आपातकालीन स्थिति में घायलों को ले जाने के लिए स्ट्रेचर की व्यवस्था है। इससे घायलों को सुरक्षित और जल्द से जल्द अस्पताल पहुँचाया जा सकता है। वाहन में श्वसन यंत्र की सुविधा उपलब्ध है। यह अग्निशामकों को धुएँ और विशैली गैसों से सुरक्षित रखते हुए सुरक्षित रूप से अंदर घुसकर राहत कार्य करने में मदद करता है।

  • Related Posts

    मिशन शक्ति के तहत आई.टी.असिस्टेंट की संविदा भर्ती के लिए आवेदन 6 अप्रैल तक

    धमतरी, 18 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार ने एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत महिलाओं की सुरक्षा एवं बचाव के लिए अम्ब्रेला योजना ’’मिशन शक्ति’’ की शुरूआत की…

    Read more

    लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षणआवेदन 23 मार्च तक

      ’धमतरी, 18 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए इच्छुकों से आगामी 23 मार्च तक…

    Read more

    NATIONAL

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज