Ro no D15139/23

धमतरी को दिसंबर तक मिलेगी रेल कनेक्टिविटी: उद्योग और व्यापार को मिलेगा प्रोत्साहन. डीसीएम त्रिवेदी

*धमतरी अब औद्योगिक और व्यापारिक दृष्टिकोण से एक सशक्त केंद्र बनने की ओर अग्रसर * कलेक्टर श्री मिश्रा
*आगामी महीनों में रेल कनेक्टिविटी के साथ-साथ लॉजिस्टिक हब के रूप में जिले की भूमिका सुदृढ़ होगी*

*धमतरी, 17 जुलाई 2025/ धमतरी जिले के लिए एक बड़ी सौगात की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है। रायपुर से धमतरी तक ब्रॉडगेज रेलवे लाइन का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है, जिसे दिसंबर 2025 तक पूर्ण कर संचालन प्रारंभ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में रेलवे के डिविजनल कमर्शियल मैनेजर (DCM) श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी ने आज कलेक्टोरेट में महापौर श्री रामू रोहरा एवं कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।*
*श्री त्रिवेदी ने बताया कि रायपुर-धमतरी रेलवे कनेक्टिविटी का कार्य अंतिम चरण में है और इसके पूरा हो जाने से जिले में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। खासकर चावल और खाद जैसे प्रमुख कृषि उत्पादों का आयात-निर्यात अब सीधे धमतरी से संभव हो सकेगा, जिससे व्यापारियों और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि रेलवे कार्यों में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं, तथा नगर में सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाने का कार्य भी प्राथमिकता से चल रहा है।*
*रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए डीसीएम श्री त्रिवेदी, महापौर श्री रोहरा एवं कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन परिसर में सुविधाओं की समीक्षा की। श्री त्रिवेदी ने स्टेशन परिसर में पार्किंग स्थल और मुख्य प्रवेश द्वार के लिए पृथक प्रस्ताव तैयार करने के कहा । वहीं कलेक्टर ने जानकारी दी कि स्टेशन को शहर के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने हेतु एक रूट मैप तैयार किया गया है, जिसका अवलोकन अधिकारियों द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन के संचालन से परिवहन और लॉजिस्टिक्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए आसपास के स्थानों को विकसित किया जा रहा है और वहां रह रहे लोगों को वैकल्पिक स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है।*
*इसके अतिरिक्त, डीसीएम श्री त्रिवेदी ने अपने दौरे के दौरान अछोटी और चटौद गांव में प्रस्तावित रैक प्वाइंट स्थलों निरीक्षण और नक्शा का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि रैक प्वाइंट ऐसी जगह पर बनाया जाए जहां वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से हो सके और यदि संभव हो तो हाईवे के नजदीक चयन किया जाए। साथ ही मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।*
*इस पहल से यह स्पष्ट है कि धमतरी अब औद्योगिक और व्यापारिक दृष्टिकोण से एक सशक्त केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। आगामी महीनों में रेल कनेक्टिविटी के साथ-साथ लॉजिस्टिक हब के रूप में जिले की भूमिका सुदृढ़ होगी, जिससे न केवल स्थानीय नागरिकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि रोजगार और विकास की भी नई संभावनाएं उत्पन्न होंगी।*

  • Related Posts

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

    रायपुर रीजन में 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत   धमतरी, 17 अगस्त 2026। किसानों को सहज एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने…

    Read more

    ग्राम सभाओं के हाथों में होगी जंगलों के प्रबंधन की कमान

    10 ग्राम सभाओं का चयन, प्रत्येक CFR समिति को मिलेंगे ₹15 लाख कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा—वन संरक्षण के साथ आजीविका संवर्धन को दें प्राथमिकता   धमतरी, 17 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान