Ro no D15139/23

कलेक्टर का आंगनबाड़ी निरीक्षण, ऊंचाई मापन के लिए एआई के उपयोग का प्रयास किया जाएगा

धमतरी 17 जुलाई 2025/कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज धमतरी शहर के गोकुलपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति, आंगनबाड़ी केन्द्र की साफ-सफाई, बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता आदि का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कुपोषण की स्थिति तथा बच्चों के वजन, ऊंचाई मापन संबंधी समस्या को भी बारीकी से देखा। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में उपस्थित कार्यकर्ता तथा पर्यवेक्षक से भी चर्चा की।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने आंगनबाड़ी केंद्र के दो बच्चों के ऊंचाई मापन कर पोषण ट्रैकर से मिलान किया। उन्होंने नवाचार करने के उद्देश्य से एन आई टी रायपुर से संपर्क कर ऊंचाई मापन हेतु एआई आधारित ऊंचाई मापन यंत्र विकसित करने का सुझाव दिया। कलेक्टर ने इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा परियोजना अधिकारियों से भी चर्चा की। बताया गया कि गोकुलपुर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक एक में 10 बच्चे दर्ज हैं। इनमें मध्यम कुपोषित बच्चे दो हैं। यहां 10 गर्भवती महिलाओं और 5 शिशुवती महिलाओं को भी लाभान्वित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    नशामुक्ति के संदेश को सशक्त बनाने विद्यालय में होंगी चित्रकला, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं

    धमतरी, 18 अगस्त 2026। जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल