Ro no D15139/23

धान खरीदी में धमतरी की ऐतिहासिक छलांग

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में प्रदेश में प्रथम स्थान
सुव्यवस्थित योजना, पारदर्शी व्यवस्था और समयबद्ध भुगतान से बना नया कीर्तिमान

धमतरी, 31 जनवरी 2026/खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन में धमतरी जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह सफलता जिले में किसानों के हित में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में तैयार की गई सुनियोजित, पारदर्शी एवं किसान-अनुकूल धान खरीदी व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रत्यक्ष परिणाम है।
धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधा, पारदर्शिता, समयबद्ध भुगतान तथा अवैध गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं की गईं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

किसानों का व्यापक पंजीयन, राज्य में सर्वाधिक खरीदी
जिले में 74 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों/आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के अंतर्गत संचालित 100 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से कुल 1,29,593 कृषकों का पंजीयन किया गया। पंजीकृत किसानों का कुल रकबा 1,27,113.83 हेक्टेयर रहा, जिसमें
• 73,987 सीमांत कृषक,
• 53,154 लघु कृषक, तथा
• 2,452 दीर्घ कृषक शामिल हैं।

कुल पंजीकृत किसानों में से 95.74 प्रतिशत किसानों से धान खरीदी पूर्ण की जा चुकी है, जो राज्य में सर्वाधिक है। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते धमतरी जिला प्रदेश में किसानों से सर्वाधिक धान खरीदी करने वाला जिला बना।

रिकॉर्ड खरीदी, समयबद्ध भुगतान

15 नवम्बर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक जिले में
• 1,24,073 किसानों से
• 5,91,094.40 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई।

खरीदी गई धान की कुल राशि 1,401.56 करोड़ रुपये है, जिसमें से
• 1,17,044 किसानों को
• 1,324.52 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

शेष किसानों को भी शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

खरीदी व्यवस्था पर सतत निगरानी

धान उपार्जन प्रक्रिया को सुचारु एवं पारदर्शी बनाए रखने हेतु जिले के सभी 100 उपार्जन केन्द्रों के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। इनके द्वारा प्रति सप्ताह नियमित समीक्षा की गई।

साथ ही कोचियों/बिचौलियों द्वारा अवैध भण्डारण एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए राजस्व, कृषि, खाद्य, सहकारिता एवं कृषि उपज मंडी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त उड़नदस्ता टीमें गठित की गईं।

अंतरराज्यीय अवैध धान परिवहन रोकने हेतु उड़ीसा सीमा से लगे बोराई (घुटकेल), बांसपानी, बनरौद एवं सांकरा में चेक पोस्ट स्थापित कर 24 घंटे सतत निगरानी की व्यवस्था की गई।

मिलिंग एवं भण्डारण में भी उल्लेखनीय प्रगति

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में उपार्जित धान की मिलिंग के लिए जिले में 204 राइस मिलों का पंजीयन किया गया है।
• कस्टम मिलिंग हेतु 2,17,782.20 मीट्रिक टन धान उठाव के लिए डी.ओ. जारी किया गया,
• जिसके विरुद्ध 162 मिलरों द्वारा 1,86,755.20 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

इसके अतिरिक्त संग्रहण केन्द्रों में भण्डारण हेतु 1,41,280.00 मीट्रिक टन का टी.ओ. जारी किया गया, जिसमें से 76,574.12 मीट्रिक टन धान का भण्डारण पूर्ण किया जा चुका है।

  • Related Posts

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

    *इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ* *डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की नवीन पहल* रायपुर, 16 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजधानी रायपुर…

    Read more

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *पर्यावरण संरक्षण, जैव संवर्धन तथा वनवासियों की आजीविका को मजबूत करने सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री श्री कश्यप* *वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को ई-कुबेर योजना हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार* *वन आवरण…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में