Ro no D15139/23

धरमजयगढ़ वनमंडल क्षेत्र में बड़े मांसाहारी वन्यप्राणी के पदचिन्ह मिले

*वन विभाग का अमला अलर्ट, निगरानी जारी*

*पदचिन्ह का प्लास्टर कास्ट जांच के लिए भेजा*

रायपुर 05 अगस्त 2025/ धरमजयगढ़ वनमंडल में इन दिनों एक बड़े मांसाहारी जंगली जानवर (लार्ज कार्निवोर) की हलचल देखी जा रही है। बीते कुछ दिनों में इसके पदचिन्ह (पंजे के निशान) अलग-अलग इलाकों में मिले हैं, जिसके बाद वन विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छाल परिक्षेत्र के ग्राम कोकदार में ग्रामीणों ने खेत के पास किसी बड़े जानवर के पंजे के निशान देखे और तुरंत इसकी सूचना वन अमले को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और निशान की जांच की। शुरुआती तौर पर यह बड़े मांसाहारी जानवर का पदचिन्ह प्रतीत हुआ।

इसके बाद वन विभाग की टीम ने लगातार निगरानी शुरू कर दी। 3 अगस्त 2025 को इस तरह के पदचिन्ह फिर लैलूंगा परिक्षेत्र में दिखाई दिए। वन विभाग ने अलग-अलग टीमें बनाकर सतत निगरानी जारी रखी हुई है। पदचिन्ह का प्लास्टर कास्ट (पी.ओ.पी.) तैयार कर लिया गया है जिसे विशेषज्ञों को जांच के लिए भेजा जाएगा।

वन विभाग का कहना है कि आज 5 अगस्त 2025 को इसी तरह का पदचिन्ह ओडिशा राज्य के अंदर भी देखा गया है, जिसके बाद सुंदरगढ़ वनमंडल के अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है। धरमजयगढ़ वनमंडलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों से अपील है कि किसी प्रकार के पदचिन्ह या जानवर के दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी वन अमले को सूचना दें। किसी अफवाह पर ध्यान न दें तथा जंगल या खेतों में अकेले जाने से बचें। विभाग की टीमें पूरी तरह सतर्क हैं और लगातार निगरानी कर रही हैं।

  • Related Posts

    जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

    रायपुर, 21 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा जनजातीय बालिकाओं में अध्ययन, ज्ञानार्जन एवं पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश

    *संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने परिजनों से की चर्चा, बेहतर इलाज और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा*   *मुख्यमंत्री बोले – प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर हैं श्री विक्रम यादव,…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं