Ro no D15139/23

Dharmendra Last Message: ‘काम होता रहेगा, परिवार को कभी मत भूलना’, हेमा मालिनी ने सुनाई धर्मेंद्र की आखिरी बात

Dharmendra Last Message: बॉलीवुड के ‘हीमैन’ कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को कुछ समय बीत चुका है, लेकिन उनका परिवार आज भी उन्हें याद करता है. हाल ही में हेमा मालिनी ने पहली बार धर्मेंद्र की आखिरी बात का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ अपने रिश्ते और सनी देओल-बॉबी देओल के साथ बॉन्डिंग पर भी खुलकर बात की.

Hindi Rush को दिए एक पॉडकास्ट में जब  से पूछा गया कि धर्मेंद्र ने आखिरी बार परिवार से क्या कहा था, तो उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र हमेशा परिवार को सबसे ज्यादा महत्व देने की बात करते थे. उनके मुताबिक, धर्मेंद्र कहते थे, “परिवार के साथ हमेशा जुड़े रहो. चाहे काम कितना भी हो, परिवार को सबसे ज्यादा अहमियत दो. आज के समय में परिवार का साथ रहना बहुत जरूरी है.”

हेमा ने बताया कि यही बात धर्मेंद्र बार-बार दोहराते थे और चाहते थे कि पूरा परिवार हमेशा साथ रहे.

Hema Malini Bond With Sunny Deol Bobby Deol: सनी और बॉबी देओल के साथ कैसा है रिश्ता?

हेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों बहुत अच्छे इंसान हैं. उन्होंने बताया कि उनका परिवार एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है, लेकिन वे अपने रिश्तों का दिखावा नहीं करते. उनके शब्दों में, “हम लोग हमेशा साथ रहते हैं. हमें अपने रिश्तों की पब्लिसिटी करना पसंद नहीं है. हमारे बीच अच्छा जुड़ाव है और हम एक खुशहाल परिवार हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि धर्मेंद्र को भी अपनी निजी जिंदगी को लोगों के सामने लाना कभी पसंद नहीं था.

Dharmendra and Hema Malini Love Story: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी

 और हेमा मालिनी की पहली मुलाकात 1960 के दशक के आखिर में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों ने ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘द बर्निंग ट्रेन’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया. ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री धीरे-धीरे रियल लाइफ प्यार में बदल गई और दोनों ने साल 1980 में शादी कर ली. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की दो बेटियां ईशा देओल और आहना देओल हैं, जबकि धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से सनी देओल, बॉबी देओल समेत चार बच्चे हैं.

  • Related Posts

    शाहरुख खान के बाद सलमान खान की भी हुई एंट्री, आशा भोसले के ट्रिब्यूट वीडियो पर एआर रहमान बोले- ‘यह पल बेहद खास है’

    महान गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए एआर रहमान एक खास संगीत वीडियो तैयार कर रहे हैं. अब सलमान खान भी इस वीडियो से जुड़ गए हैं. एआर…

    Read more

    Shah Rukh Khan के Mannat में घुस आए 2 सांप, एक 8 फीट का रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता

    बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan का घर Mannat एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई फिल्म या सेलिब्रिटी गॉसिप नहीं, बल्कि दो सांप हैं. रिपोर्ट…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ