Ro no D15139/23

धमेंद्र की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती; मौत की उड़ी खबर को फैमिली ने बताया अफवाह

मुंबई । धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ होने के चलते सोमवार (10 नवंबर) को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत स्थिर न होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके लिए 72 घंटे क्रिटिकल हैं।
देओल परिवार के करीबी सूत्र के अनुसार, धर्मेंद्र की बेटियों को विदेश से मुंबई बुलाया गया है। बीती रात सनी देओल अस्पताल के बाहर बेहद भावुक नजर आए, वहीं बॉबी देओल भी अल्फा की शूटिंग छोड़कर मुंबई लौट आए और पिता से मिलने पहुंचे थे। शाहरुख, सलमान समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स सोमवार देर रात ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे।
31 अक्टूबर को भी हुए थे अस्पताल में भर्ती
धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रिपोर्टर विक्की ललवानी ने पोस्ट कर बताया था कि सांस लेने में तकलीफ होने के चलते धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें ICU में रखा गया था। उनके सारे शरीर के पैरामीटर ठीक होने पर उन्हें कुछ ही घंटों में डिस्चार्ज कर दिया गया था।
इसी साल की शुरुआत में धर्मेंद्र की कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई थी। उनकी बाईं आंख की पारदर्शी परत यानी कॉर्निया डैमेज हो गई थी, जिसके बाद उनका कॉर्निया ट्रांसप्लांट (केराटोप्लास्टी) किया गया था। धर्मेंद्र को साल 2015-2020 के बीच कई बार पीठ दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और कमजोरी की शिकायत हुई थी। उन्हें पीठ दर्द और थकान की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

मौत की खबर को बताया अफवाह

इसी बीच धमेंद्र की मौत की झूठी खबर भी फैली, जिसके बाद सुर्खियां तेज हो गईं। उनकी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर करते हुए धर्मेंद्र की मौत की खबर को महज अफवाह बताते हुए इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है-

“मीडिया बहुत जल्दी में हैं और फेक न्यूज फैलाने में तेज चल रही है। मेरे पिता का अब भी इलाज चल रहा है। हम आप सभी से निवेदन करते हैं कि कृपया फिलहाल के लिए हमारे परिवार को प्राइवेसी दें। बाकी मेरे पिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना करने वालों आप सभी को दिल से धन्यवाद।”

जल्द रिलीज होगी धर्मेंद्र की फिल्म
धर्मेंद्र फिल्म इक्कीस में नजर आएंगे। ये फिल्म भारत-पाकिस्तान के बीच हुई जंग के यंग सोल्जर अरुण खेत्रपाल की कहानी है। अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा ने फिल्म में अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाई है, जबकि धर्मेंद्र उनके पिता एम.एल.खेत्रपाल के रोल में हैं।

  • Related Posts

    घायल हुईं रश्मिका मंदाना, 6 हफ्तों तक फिल्मों की शूटिंग से रहेंगी दूर, बोली- पहले से बेहतर हूं

    बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान गंभीर चोट लग गई. इस इंजरी के बाद उन्हें अगले छह हफ्तों तक अपने सभी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स से…

    Read more

    ‘रामायण’ में विभीषण बनने वाले थे रणबीर कपूर के ये को-स्टार, रावण बने यश की डेट्स बनी रोल छोड़ने की वजह

    बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में अपनी जगह बनाने वाले जयदीप अहलावत ने साल 2011 में इम्तियाज अली की फिल्म ‘रॉकस्टार’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था. रणबीर कपूर और…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए