Ro no D15139/23

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान

*एम्स और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में सिकलसेल की रोकथाम के लिए होगा डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग*

*मितानिनों के सहयोग से सिकलसेल के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक*

*सिकलसेल पर गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक में वार्षिक कार्ययोजना पर हुई मंथन*

रायपुर, 24 अक्टूबर 2025/ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत एम्स रायपुर और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से अनुसूचित क्षेत्रों में सिकलसेल बीमारी का स्क्रीनिंग कर उपचार करने के लिए पुख्ता उपाय किए जाएंगे। सिकलसेल के स्क्रीनिंग व उपचार के लिए वार्षिक कार्ययोजना पर विचार मंथन किया गया। इसके लिए मितानिनों के सहयोग से डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग करने पर भी सहमति बनी। आदिम जाति, अनुसूचित जाति एव पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में सेंटर आफ कम्पीटेंस की स्थापना हेतु गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में संपन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिकल सेल बीमारी की रोकथाम, उपचार, काउंसलिंग, जनजागरण हेतु वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय लिया गया।

गौरतलब है कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत राज्य में सिकलसेल बीमारी की रोकथाम के संबंध में भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में राज्य स्तरीय समिति गठित की गई है।

प्रमुख सचिव श्री बोरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सीओसी की स्थापना, संचालन एवं प्रबंधन के लिए क्रियान्वयन एजेंसी के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। इसी प्रकार निर्धारित एजेंसी द्वारा किये जाने वाले स्थापना कार्य की मॉनिटरिंग स्वास्थ्य विभाग द्वारा तथा सीओसी की स्थापना हेतु राशि का अंतरण आयुक्त सह संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं को किये जाने पर सहमति बनी।

समिति की बैठक में योजना-मिशन के क्रियान्वयन में योगदान देने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा विषय विशेषज्ञ (मैदानी स्तर) का चयन कर नामांकित कर प्रस्ताव विभाग को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। इसी तरह भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा दिये गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्थापना सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया।

राज्य स्तरीय समिति की बैठक में सचिव स्वास्थ्य सेवाएं श्री अमित कटारिया, आयुक्त आदिम जाति विकास डॉ. सारांश मित्तर, प्रोफेसर ई.महापात्रा, विभागाध्यक्ष एससीयू एम्स रायपुर, सिकलसेल प्रभाग के नोडल अधिकारी डॉ. अभ्युदय तिवारी, डॉ. मेनका चंद्राकर डिप्टी कमिश्नर, डॉ. अस्मिता बेहरा राज्य सलाहकार ब्लड बैंक रायपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात