Ro no D15139/23

धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान-गढ़डोंगरी रै. और बरारी में आयोजित हुआ संतृप्तिकरण शिविर

धमतरी 11 जुलाई 2025/ धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विकासखंड नगरी के ग्राम गढ़डोंगरी (रैय्यत) और विकासखंड धमतरी के ग्राम पंचायत बरारी में संतृप्तिकरण शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें उनका लाभ उठाने में सहायता करना था। शिविरों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और विकासखंड स्तरीय विभागीय अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति देखी गई, जो अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शिविर के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। विशेष रूप से शिविरों में आधार पंजीयन एवं सुधार कार्य पर जोर दिया गया। जिसके तहत 10 आधार पंजीयन किए गए और आवश्यक सुधार कार्य संपन्न हुए। इसके अतिरिक्त, श्रम कार्ड के लिए 21 नए पंजीयन और आयुष्मान कार्ड 10 हितग्राहियों को वितरित भी किए गए, जिससे पात्र श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत आयोजित ये शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने और नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुए हैं।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता का अलख जगाने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और युवाओं ने लगाई स्वतंत्रता दौड़

    महापौर श्री रामू रोहरा ने गांधी चौक से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ का दिया संदेश, राष्ट्रीय एकता की दिलाई गई शपथ*…

    Read more

    घोड़ों के रोमांचक करतब बढ़ाएंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्यता धमतरी के मुख्य समारोह में पहली बार घुड़सवार दिखाएंगे अद्भुत करतब

      घुड़सवारी प्रदर्शन की हुई रिहर्सल धमतरी, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल 15 अगस्त को धमतरी में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह देशभक्ति, गौरव और रोमांच…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!