Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री जनमन योजना : आवास निर्माण के लिए पनकुराम ने खुद बनाया ईंट

संयुक्त सचिव श्रीमती स्वाति शर्मा ने पनकूराम के मेहनत को सराहा

धमतरी, 11 जुलाई 2025/भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती स्वाति शर्मा ने आज अपने धमतरी प्रवास के दौरान ग्राम पिपराहीभर्री में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय के हितग्राही श्री पनकू राम के प्रधानमंत्री जनमन आवास का निरीक्षण किया। श्री पनकू राम ने बताया कि उसका आवास वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत हुआ था। योजना के अंतर्गत उसे 4 किश्तों में कुल 2 लाख रुपए तथा मनरेगा के अंतर्गत 90 दिनों की मजदूरी के रूप में 21 हजार 870 रुपए प्राप्त हुए हैं। श्री पनकूराम ने बताया की आवास निर्माण के लिए उसने ईट खुद बनाई है। श्रीमती शर्मा ने पनकू राम की इस मेहनत की सराहना की। श्री पनकू राम ने बताया पूर्व में वह कच्चे मकान में निवास करता था, जिससे छत टपकने और जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता था। अब पक्का आवास बनने से वह सुरक्षित और निशिं्ंचत जीवन जी रहा है।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती शर्मा ने जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत, पूर्ण और प्रगति आवासो की जानकारी ली. उन्होंने आवास निर्माण में गुणवत्ता और योजना क्रियान्वयन की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि हितग्राहियों को समय सीमा में पूर्ण और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने विशेषकर जनजातीय समुदायों के पात्र हितग्राहियों तक योजना का लाभ सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव के अलावा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता का अलख जगाने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और युवाओं ने लगाई स्वतंत्रता दौड़

    महापौर श्री रामू रोहरा ने गांधी चौक से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ का दिया संदेश, राष्ट्रीय एकता की दिलाई गई शपथ*…

    Read more

    घोड़ों के रोमांचक करतब बढ़ाएंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्यता धमतरी के मुख्य समारोह में पहली बार घुड़सवार दिखाएंगे अद्भुत करतब

      घुड़सवारी प्रदर्शन की हुई रिहर्सल धमतरी, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल 15 अगस्त को धमतरी में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह देशभक्ति, गौरव और रोमांच…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!