Ro no D15139/23

बेटिंग ऐप के कारण ईडी के सामने पेश हुए धवन, सुरेश रैना ने भी दिए थे तीखे सवालों के जवाब

खेल डेस्क । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन जारी कर 4 सितंबर 2025 को पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया है। सुरेश रैना के बाद धवन का नाम बेटिंग ऐप 1xBet में सामने आया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, रैना को भी ईडी के दफ्तर बुलाया गया है।

बता दें कि पिछले कुछ समय से ईडी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ जांच में तेजी की है। ईडी का ध्यान प्रतिबंधित सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet, Fairplay,Parimatch, Lotus365 के लिए फिल्मी हस्तियों और क्रिकेटरों की ओर से किए जा रहे विज्ञापनों पर भी है। रैना से पहले पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ियों से ईडी पहले ही पूछताछ कर चुकी है।

दरअसल, ईडी ने अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को प्रचार गतिविधियों में अपनी भूमिका स्पष्ट करने के लिए पेश होने और जांच में शामिल होने के लिए कहा है। जांच एजेंसी को शक है कि धवन का इस ऐप से संबंध कुछ विज्ञापनों और प्रमोशन के जरिए रहा है। पूछताछ धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही है। बता दें कि जांच एजेंसी अवैध सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े कई ऐसे मामलों की जांच कर रही है, जिन पर कई लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने भारी मात्रा में चोरी का आरोप है।

सुरेश रैना से भी हुई पूछताछ

इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। रैना को बेटिंग ऐप ने पिछले ही साल दिसंबर में अपना ब्रांड एंबेस्डर बनाया था।

  • Related Posts

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    Bengal News: राज्य में विधायको के फर्जी हस्ताक्षर मामले में सीआइडी की तलाशी से संबंधित केस की सुनवाई से कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने स्वयं को अलग कर…

    Read more

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    PM Modi Slovakia Highest Honour: ‘द ऑर्डर ऑफ़ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ स्लोवाक गणराज्य का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है. यह सम्मान स्लोवाकिया के राष्ट्रपति द्वारा विदेशी गणमान्य व्यक्तियों…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर टेकऑफ के दौरान क्रैश, सभी 8 क्रू मेंबर्स की मौत

    अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर टेकऑफ के दौरान क्रैश, सभी 8 क्रू मेंबर्स की मौत

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.