Ro no D15139/23

सौर ऊर्जा से रोशन हुआ ढेलू दास का घर: 80 प्रतिशत कम हुआ बिजली बिल

रायपुर 02 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ अब ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रही है। खैरागढ़ जिले के ग्राम पिपलाकछार निवासी ढेलू दास ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कर एक नई मिसाल पेश की है। स्थापना के मात्र एक माह के भीतर ही उनके सोलर प्लांट ने 298 यूनिट बिजली का शानदार उत्पादन किया है। इस पहल से न केवल उनके घर का बिजली बिल नाममात्र का रह गया है, बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर उन्हें आय भी होने लगी है।

​आंकड़ों की बात करें तो नवंबर माह में हुए कुल 298 यूनिट उत्पादन में से ढेलू दास ने 255 यूनिट बिजली ग्रिड को एक्सपोर्ट की। इसके बदले उन्हें 517 रुपये का सोलर रिबेट प्राप्त हुआ, जिसके चलते उनका मासिक बिजली बिल, जो औसतन 800 रुपये रहता था, घटकर अब मात्र 160 रुपये पर आ गया है। ढेलू दास बताते हैं कि इस योजना से उन्हें दोहरा लाभ मिल रहा है—पहला बिजली बिल से स्थाई राहत और दूसरा अतिरिक्त बिजली से आमदनी।

​गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर प्लांट लगवाने पर सरकार विशेष सब्सिडी प्रदान कर रही है। 3 किलोवाट या उससे अधिक के प्लांट पर केंद्र सरकार से 78 हजार और राज्य सरकार से 30 हजार रुपये, यानी कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है।
ढेलू दास ने अन्य नागरिकों से भी इस योजना को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि यदि हर घर सौर ऊर्जा को अपना ले, तो पूरा प्रदेश ऊर्जा आपूर्ति में आत्मनिर्भर बन जाएगा। यह योजना सही मायनों में आम आदमी को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है।

  • Related Posts

    बजटीय देयक जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित तथा SNA SPARSH से संबंधित भुगतान के लिए 30 मार्च तक का समय

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कोषालय/उप कोषालय में देयक प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 मार्च…

    Read more

    सरगुजा में राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?