Ro no D15139/23

बिहान दीदियों से संवाद, पीएमजीएसवाई सड़क व आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव अमित शुक्ला का जिले में मैदानी दौरा, विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव श्री अमित शुक्ला ने जिले के प्रवास के दौरान ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की मैदानी स्तर पर समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पंचायत चारमुड़िया में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया तथा ग्राम चर्रा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों का भ्रमण किया।
इस अवसर पर श्री शुक्ला को महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत लागू क्यूआर कोड प्रणाली का डेमो प्रस्तुत किया गया। उन्होंने चर्रा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की सराहना की। इसके पश्चात बिहान योजना से जुड़ी महिला दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्कूटी दीदी, बैंक सखी दीदी, उद्योग सखी दीदी एवं संकुल टीम द्वारा योजनाओं एवं गतिविधियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।
दौरे के दौरान क्लार्ट मैप (CLART Map) के माध्यम से जल योजना निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी ली गई। साथ ही चाटौद क्षेत्र में ग्रीन फायर वर्क के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों को उपलब्ध कराए जा रहे रोजगार एवं प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया।
संयुक्त सचिव श्री शुक्ला ने बिहान से जुड़ी महिला दीदियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके उपरांत उन्होंने ग्राम पंचायत मुल्ले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत निर्मित सड़क का निरीक्षण किया।
श्री शुक्ला ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं जिले में जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू हो रही हैं। महिला सशक्तिकरण के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है, जो समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    धमतरी: मातृत्व सुरक्षा और पोषण सशक्तिकरण में ऐतिहासिक उपलब्धि

    धमतरी, 23 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से धमतरी जिले ने मातृत्व सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की…

    Read more

    अध्ययन से आत्मनिर्भरता तक: धमतरी में विकसित हो रहा ज्ञान अधोसंरचना तंत्र

      लाइब्रेरी और कोवर्किंग स्पेस से सशक्त होगा धमतरी का युवा वर्ग धमतरी, 23 फरवरी 2026/– धमतरी जिले में शिक्षा, नवाचार और युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन…

    Read more

    NATIONAL

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव