Ro no D15139/23

8 महीने में 70 से अधिक बार डायलिसिस, वह भी निःशुल्क

*बुजुर्ग मरीज के लिए वरदान बनी जिला अस्पताल की निःशुल्क डायलिसिस सेवा, दो लाख से अधिक की हुई बचत*

रायपुर, 17 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) पिछले आठ महीनों में 70 से अधिक बार निःशुल्क डायलिसिस। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि 65 वर्षीय श्री कुमार भास्कर के लिए हर बार जीवन को थामे रखने की एक नई कोशिश है। अगर यही इलाज किसी निजी अस्पताल में होता, तो दो लाख रुपये से ज्यादा का खर्च आता, जो उनके और उनके परिवार के लिए असंभव था। आज वे बिना आर्थिक डर के नियमित इलाज करा पा रहे हैं और टूट चुकी उम्मीदों को फिर से जोड़ रहे हैं।

कबीरधाम जिले के ग्राम कवलपुर, कुंडा क्षेत्र निवासी श्री भास्कर लंबे समय से किडनी रोग से जूझ रहे हैं। बीमारी का पता चलने के बाद शुरुआत में उन्हें इलाज के लिए रायपुर जाना पड़ता था। दूर का सफर, इलाज का खर्च और कमजोरी की हालत में अकेले आना-जाना उनके लिए बहुत मुश्किल था। किसानी करने वाले उनके दोनों बेटों की कमाई इलाज में ही खत्म हो जाती थी। कई बार पैसों की कमी के कारण जरूरी डायलिसिस भी नहीं हो पाता था। लेकिन जब उन्हें जिला अस्पताल कबीरधाम में निःशुल्क डायलिसिस सुविधा की जानकारी मिली, तो उन्होंने यहीं इलाज शुरू कराया। अब उन्हें न तो बाहर जाना पड़ता है और न ही इलाज के खर्च की चिंता रहती है। समय पर डायलिसिस मिलने से उनकी सेहत में भी सुधार आ रहा है।
जिला अस्पताल कबीरधाम में शुरू की गई निःशुल्क डायलिसिस सुविधा आज जरूरतमंद मरीजों के लिए बड़ी राहत बन गई है। निजी अस्पतालों में एक बार डायलिसिस कराने पर 2 से 3 हजार रुपये तक खर्च आता है। लेकिन अब निःशुल्क डायलिसिस से नए जीवन की उम्मीद बनी है। जिले में इस सुविधा से अब तक 123 मरीज लाभान्वित हो चुके हैं, जिनमें 35 मरीज नियमित रूप से डायलिसिस करा रहे हैं। अस्पताल में लगी 5 आधुनिक डायलिसिस मशीनों से अब तक 12,710 से अधिक बार निःशुल्क डायलिसिस किए जा चुके हैं।

  • Related Posts

    महिला द्वारा नाबालिग बालक के साथ अनाचार, पोक्सो अधिनियम के तहत कार्यवाही महिला के खिलाफ अपराध दर्ज

    कबीरधाम जिले में सनसनीखेज एवं चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें महिला के विरुद्ध नाबालिग बालक के साथ अनाचार किए जाने का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव* *व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक के लिए 2 लाख…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?