Ro no D15139/23

ग्राम पंचायतों में हुई डिजिटल युग की शुरुआतः विधायक प्रेमचंद पटेल

सुशासन तिहार समाधान शिविर का ग्रामीण उठाएं लाभः सीईओ श्री नाग
कोरबा 07 मई 2025/ ग्राम पंचायत सलोरा क कटघोरा विकासखंड में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने कहा कि डिजिटल पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को अब बैंकिंग सहित अनेक सुविधाएं ग्राम स्तर पर ही मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि पंचायती राज दिवस के अवसर पर जिले की 50 ग्राम पंचायतों को अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जहां अब आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र तथा वित्तीय लेन-देन की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विधायक श्री पटेल ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप आने वाले समय में समस्त ग्राम पंचायतों को डिजिटल केंद्रों में बदलकर आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। यह पहल ‘अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने’ की दिशा में एक बड़ा कदम है।”
क्लस्टर सलोरा क में आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत धवईपुर,जेंजरा, हुंकरा, ढेलवाडीह,अरदा,पौंसरा, शुक्लाखार ग्राम पंचायत शामिल थे। शिविर में कुल प्राप्त आवेदन 2331 में से 2124 आवेदन निराकृत किये गये।
शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों में जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग,एसडीएम कटघोरा श्री रोहित कुमार सिंह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती झूल बाई कंवर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा रजक, जनपद उपाध्यक्ष पूर्व उपाध्यक्ष सरपंचगण, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल रहे।
सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग ने कहा कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के माध्यम हैं। आप सभी ग्रामीण जन इन शिविर का लाभ उठाएं।
शिविर में प्राप्त मांगो और शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। मनरेगा के अंतर्गत जॉब कार्ड की मांग पर हितग्राहियों को कार्ड वितरित किए गए। साथ ही राशन कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र, छड़ी, व्हीलचेयर आदि सहायताएं भी जरूरतमंदों को प्रदान की गईं।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल किट भेंट की गई, जिससे युवाओं में उत्साह का संचार हुआ।

  • Related Posts

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 09 अपै्रल तक आमंत्रित

     कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 श्री जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?