Ro no D15139/23

डिजिटल फसल सर्वेक्षण (खरीफ) वर्ष 2025-26 का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

धमतरी, 03 जुलाई 2025/डिजिटल फसल सर्वेक्षण का का कार्य कृषि योजनाओं, बीमा भुगतान एवं आपदा राहत वितरण को प्रमाणिक डेटा के आधार पर प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। खरीफ मौसम के लिए डिजिटल फसल सर्वेक्षण को लेकर आज कलेक्टरेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में जिले के विभिन्न तहसीलों से आए तहसीलदार,पटवारी, राजस्व निरीक्षक और राजस्व के कर्मचारी, और तकनीकी सहायक शामिल हुए। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर श्री दीपचंद भारती ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को डिजिटल फसल सर्वेक्षण की प्रक्रिया, उद्देश्य, तकनीकी पक्षों एवं फिल्ड स्तर पर अपनाई जाने वाली कार्यविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल फसल सर्वेक्षण से न केवल सटीक आंकड़े प्राप्त होंगे, बल्कि इससे शासन की योजनाएं भी सही किसानों तक पहुंच सकेंगी।

फसल का वास्तविक क्षेत्र मापने के लिए मोबाइल एप का उपयोग, जीआईएस मैपिंग के माध्यम से खेत की स्थिति दर्ज करना, खरीफ फसलों की पहचान और वर्गीकरण की विधि, डिजिटल माध्यम से सर्वेक्षण डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया, प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा आगे ग्राम स्तर पर उप-सर्वेक्षकों को प्रशिक्षित करना, मास्टर ट्रेनर ने बताया कि यह डिजिटल प्रक्रिया राज्य सरकार की ई-गवर्नेंस नीति के तहत संचालित की जा रही है, जिससे कृषि संबंधी आंकड़े अधिक सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध रूप से उपलब्ध हो सकेंगे। इस अवसर पर राजस्व, कृषि और भू-अभिलेख विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फील्ड स्टाफ से अपेक्षा जताई कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का उपयोग कर गांव स्तर पर समयसीमा में फसल सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण करेंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सामग्री वितरित की गई।

  • Related Posts

    राजस्व पखवाड़ा’ शिविर में आमजन को मिली राहत, विभिन्न योजनाओं से हुए लाभान्वित

    धमतरी, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित कर आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा…

    Read more

    पीएम गतिशक्ति योजना एवं छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम पर कार्यशाला आयोजित

      धमतरी, 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पीएम गतिशक्ति योजना एवं छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत