Ro no D15139/23

रजत जयंती महोत्सव में जनसंपर्क विभाग की डिजिटल प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

रायपुर, 3 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को दर्शाने के लिए नवा रायपुर के राज्योत्सव मैदान में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई डिजिटल प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस प्रदर्शनी में राज्य के निर्माता तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की रचना, छत्तीसगढ राज्य निर्माण के लिए किए गए संघर्ष, विकास यात्रा और उपलब्धियों को अत्याधुनिक डिजिटल तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित की गई है l

*श्री वाजपेयी की कृतियों के साथ राज्य के विकास योजनाओं का प्रदर्शन*

राज्योत्सव के उद्घाटन अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा कि इसमें स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की कृतियों के साथ राज्य के विकास योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है, जो सराहनीय है।

*डिजिटल प्रदर्शनी में राज्य के 25 वर्षों की उपलब्धि*

डिजिटल प्रदर्शनी में राज्य के 25 वर्षों की उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की विकास गाथा तथा राज्य की फ्लैगशिप योजनाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक गतिविधियों को आकर्षक साउंड इफेक्ट्स के साथ प्रदर्शित किया गया है, जिससे यह प्रदर्शनी आगंतुकों के लिए अत्यंत रोचक और जानकारी का स्रोत बन गया है।

*राज्य की पारदर्शी प्रशासन के साथ केंद्र में श्री मोदी के सरकार की उपलब्धियों का प्रदर्शन*

प्रदर्शनी में भुइंया अभिलेख, एमएसएमई इकाइयों की स्थापना, पारदर्शिता आधारित शासन व्यवस्था, हर दिशा में विकास, हर परिवार को घर, हर गांव का विकास, हर युवा को अवसर, हर जीवन को सुरक्षा, हर नारी का सम्मान तथा हर घर में समृद्धि जैसी योजनाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास और प्रगति के दशक की झलक भी इस प्रदर्शनी में देखने को मिलती है।

*अंजोर विजन @2047” को भी डिजिटल माध्यम से दर्शाया गया है*

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य को विकसित राज्य बनाने की परिकल्पना “अंजोर विजन @2047” को भी डिजिटल माध्यम से दर्शाया गया है, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह प्रदर्शनी न केवल राज्य की उपलब्धियों का सजीव चित्रण करती है बल्कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के उज्जवल भविष्य की दिशा को भी दर्शाती है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान