Ro no D15139/23

एमएसएमई के लिए डिजिटल साक्षरता, मार्केटिंग प्लेटफॉर्म एवं बीडीएसपी कनेक्ट कार्यशाला आयोजित

जेम टीम ने दी व्यवसायिक जानकारी

धमतरी । सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों (एसएचजी) एवं पारंपरिक कारीगरों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने तथा उनके उत्पादों की बाजार पहुँच को राष्ट्रीय स्तर तक विस्तार देने के उद्देश्य से आज जिला पंचायत सभा कक्ष, धमतरी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
यह कार्यशाला भारत सरकार की रैम्प (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत “ई-मार्केटप्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से बाजार पहुँच विकास” विषय पर आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम), रायपुर के वरिष्ठ सहायक निदेशक श्री राकेश तिवारी ने उपस्थित प्रतिभागियों को सरकारी खरीद पोर्टल GeM पर पंजीकरण की प्रक्रिया, निविदाओं में भागीदारी, उत्पाद कैटलॉग निर्माण, लॉजिस्टिक्स सपोर्ट, ऑनलाइन भुगतान प्रणाली एवं एमएसएमई इकाइयों को मिलने वाले विशेष लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “जेम प्लेटफार्म पर पंजीकरण कर उद्यमी सीधे सरकारी विभागों को अपने उत्पाद बेच सकते हैं, जिससे पारदर्शिता और बाजार की संभावनाएँ दोनों बढ़ती हैं।”
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र (डीटीआईसी) धमतरी के महाप्रबंधक श्री प्रशांत चंद्राकर ने रैम्प योजना की रूपरेखा एवं राज्य में संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों को डिजिटल मार्केटिंग प्लेटफॉर्म और बिजनेस डेवलपमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स (BDSPS) से जोड़ने से उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत उद्यमिता जागरूकता, निर्यात प्रशिक्षण, वित्तीय पहुँच, गुणवत्ता प्रमाणन, तकनीकी सुधार एवं विपणन सशक्तिकरण जैसी गतिविधियाँ निरंतर चलाई जा रही हैं।
इस अवसर पर श्री मनोज लारिया, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, श्री चन्दन टंडन, लेखा अधिकारी, श्री विमल साहू, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, एवं श्री जगमोहन एक्का, प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कुल 88 प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जिनमें महिला उद्यमी, स्व-सहायता समूह की सदस्याएँ, पारंपरिक कारीगर, स्थानीय एमएसएमई प्रतिनिधि एवं विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी शामिल थे।
कार्यशाला के अंत में उद्यमियों द्वारा जेम पोर्टल, डिजिटल भुगतान, विपणन रणनीति एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनके समाधान विशेषज्ञों द्वारा दिए गए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

  • Related Posts

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित

      कोरबा, 23 जुलाई 2026/जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा की अध्यक्षता में…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट