Ro no D15139/23

धान खरीदी में डिजिटल क्रांति- ‘तुहर टोकन मोबाइल ऐप’, किसानों को मिलेगी घर बैठे टोकन सुविधा

रायपुर । धान खरीदी प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सरल और किसान-हितैषी बनाने के लिए ‘तुंहर टोकन मोबाइल ऐप’ की शुरुआत की है। यह ऐप किसानों को अब घर बैठे ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करेगा, जिससे उपार्जन केंद्रों में लगने वाली लंबी कतारों और भीड़ से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। किसान अपने मोबाइल नंबर और आधार आधारित ओटीपी के माध्यम से इस ऐप में आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं। किसान प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ऐप के माध्यम से अपने धान बेचने हेतु टोकन बुक कर सकेंगे।
टोकन वितरण को किसानों की श्रेणी के अनुसार विभाजित किया है- सीमांत किसान अधिकतम 1 टोकन, लघु किसान अधिकतम 2 टोकन, दीर्घ किसान अधिकतम 3 टोकन। इसके साथ ही उपार्जन केंद्रों की प्रतिदिन की कुल खरीदी क्षमता का 70 प्रतिशत भाग ऐप के माध्यम से मिलने वाले टोकनों के लिए आरक्षित रहेगा। 80 प्रतिशत टोकन लघु और सीमांत किसानों, 20 प्रतिशत टोकन दीर्घ किसानों के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। यह ऐप किसानों को उपार्जन केंद्रों में समय और श्रम की बचत कराएगा। लंबी कतारों से मुक्ति, मनचाही तिथि पर धान बेचने की सुविधा और खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाती है। इससे खरीदी केंद्रों में भीड़ प्रबंधन भी बेहतर होगा और छोटे किसानों को प्राथमिकता सुनिश्चित होगी।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर 20 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के द्वारका…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश* *दुःख…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ