Ro no D15139/23

ऋण समय पर चुकाने वाले दिव्यांग हितग्राहियों का हुआ सम्मान छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम ने अध्यक्ष दी स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा)  लोकेश कावड़िया के सरगुजा जिला दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दिव्यांग हितग्राहियों के सम्मान एवं संवाद का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम की स्वरोजगार ऋण योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त कर उसे निर्धारित समयावधि में पूर्ण रूप से चुकाने वाले सरगुजा जिले के तीन दिव्यांग हितग्राहियों को अध्यक्ष  कावड़िया द्वारा श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित हितग्राहियों में मैनपाट की  सनमतिया, पिता भागवत, लुण्ड्रा के  कुंवर साय, पिता  राम तथा लखनपुर के  मोहन दास, पिता  संवरा दास शामिल हैं।
अध्यक्ष  कावड़िया ने अपने संबोधन में दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम की स्वरोजगार योजना को पुनः प्रारंभ किए जाने की जानकारी दी तथा दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु स्वरोजगार से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास एवं स्वरोजगार के प्रति सकारात्मक संदेश दिया गया।
इस अवसर पर  हरेन्द्र पटेल, संचालक सदस्य, छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम, अपर कलेक्टर  अमृतलाल ध्रुव, जनसम्पर्क अधिकारी तथा समाज कल्याण अधिकारी  प्रभावति दास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

      रायपुर, 6 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास को उनके आगामी माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय…

    Read more

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….