Ro no D15139/23

सीएम हेल्पलाइन से मिला त्वरित समाधान दिव्यांग  खिलेन्द्र कुमार साहू को मिली बैटरी चालित ट्रायसायकल

रायपुर, 01 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का तत्परता के साथ निराकरण हेतु जिला प्रशासन निरंतर सक्रियता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में दिव्यांग  खिलेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत करने के पश्चात् बैटरी चालित ट्रायसायकल प्रदान कर उनके जीवन को नई गति दी गई है।

विकासखंड आरंग के ग्राम सेजा निवासी श्री वर्मा 80 प्रतिशत दिव्यांग हैं जिसके कारण उन्हें आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अपनी समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रकरण का त्वरित परीक्षण किया गया तथा पात्रता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें बैटरी चालित ट्रायसायकल उपलब्ध कराया गया।

बैटरी चालित ट्रायसायकल मिलने से अब श्री वर्मा को दैनिक आवागमन, शासकीय कार्यालयों तक पहुंचने, आवश्यक कार्यों के संपादन तथा सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी करने में काफी सुविधा होगी।

बैटरी चालित ट्रायसायकल प्राप्त करने पर श्री वर्मा एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उनके दैनिक जीवन की सबसे बड़ी समस्या का समाधान हो गया है। अब वे बिना किसी पर निर्भर हुए अपने आवश्यक कार्य आसानी से कर सकेंगे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!