Ro no D15139/23

सेवा सेतु पोर्टल से ग्राम पंचायत स्तर पर मिल रही त्वरित सुविधा  रितेश कुमार एवं  योजिता सेन को मिला विवाह प्रमाण पत्र

रायपुर, 01 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय सेवाएं ग्राम पंचायत स्तर पर सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में विकासखण्ड अभनपुर की ग्राम पंचायत सोनपैरी के निवासी श्री रितेश कुमार एवं श्रीमती योजिता सेन को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र की सुविधा समय पर प्राप्त हुई।

श्री रितेश कुमार एवं श्रीमती योजिता सेन को विभिन्न शासकीय एवं कानूनी कार्यों के लिए विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। पूर्व में उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय एवं धन दोनों की अतिरिक्त व्यय होता था।

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ग्राम पंचायत सोनपैरी में ही उनके विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन स्वीकार किया गया। पंचायत स्तर पर आवेदन का सत्यापन एवं आवश्यक प्रक्रिया  पूर्ण कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर विवाह प्रमाण पत्र जारी कर हितग्राहियों को उपलब्ध कराया गया।

श्री कुमार एवं श्रीमती सेन ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर ही यह सुविधा मिलने से उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिली तथा समय पर प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया |

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!