Ro no D15139/23

रुमगरा निवासी दिव्यांग मदन दास को मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, मिला आवागमन का सशक्त साधन’

कोरबा 09 अपै्रल 2026/प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के संवेदनशील नेतृत्व एवं जिला प्रशासन कोरबा के सतत प्रयासों से दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा जरूरतमंद हितग्राहियों को सहायक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं।
कोरबा जिले के रुमगरा निवासी 55 वर्षीय दिव्यांग  मदन दास, पिता  छेदी दास, जो लंबे समय से चलने-फिरने में कठिनाइयों का सामना कर रहे थे, अब उन्हें राहत मिली है।  मदन दास अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए बगीचे में पानी देने जैसे कार्य करते हैं। तीन बच्चों के पिता होने के कारण उन पर परिवार की जिम्मेदारी भी है, लेकिन शारीरिक असुविधा के चलते उन्हें दैनिक कार्यों में काफी परेशानी होती थी।
जिला प्रशासन की पहल पर समाज कल्याण विभाग द्वारा  मदन दास को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल प्रदान की गई है। इस सहायता से अब उनके दैनिक जीवन में बड़ा बदलाव आया है। पहले जहां उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में कठिनाई होती थी, वहीं अब वे आसानी से आवागमन कर पा रहे हैं और अपने कार्यों को अधिक सुगमता से पूरा कर पा रहे हैं।
श्री मदन दास ने बताया कि इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल मिलने से उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है। अब वे बिना किसी पर निर्भर हुए अपने कार्य कर सकेंगे, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “यह ट्राइसाइकिल मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब मुझे चलने-फिरने में परेशानी नहीं होगी और मैं अपने काम स्वयं कर पाऊंगा। मैं शासन और प्रशासन का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मेरे जीवन को आसान बनाने का यह प्रयास किया।”

  • Related Posts

    मनेन्द्रगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे ध्वजारोहण

      रायपुर, 13 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल इस वर्ष मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिला मुख्यालय…

    Read more

    जशपुर में गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस पर्यटन मंत्री  राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि, रणजीता स्टेडियम में फहराएंगे तिरंगा

    रायपुर, 13 अगस्त 2026/ जशपुर जिले में 15 अगस्त 2026 को देशभक्ति, उत्साह और गरिमामय वातावरण में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह में…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां