Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में दिव्यांगजनों को मिली बड़ी राहत

*9 दिव्यांगजनों को वितरित किए गए सहायक उपकरण*

रायपुर, 25 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। इसी क्रम में कोण्डागांव जिले के फरसगांव विकासखण्ड के ग्राम उड़ंदाबेड़ा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित कर उन्हें बड़ी राहत प्रदान की गई।

शिविर में कुल 09 दिव्यांग हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र और वॉकिंग स्टिक प्रदान किए गए। ग्राम कन्हारगांव के अंशुराम यादव एवं विद्या नेताम तथा ग्राम बंजोड़ा के खेमराज राणा को ट्राइसाइकिल वितरित की गई, जिससे उन्हें आवागमन में सुविधा मिल सकेगी। वहीं ग्राम कन्हारगांव के पनकु नेताम, सगना, एतवारिन बाई, गड़राराम सलाम और ग्राम बंजोला के मंगल बघेल को श्रवण यंत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त कन्हारगांव की इतवारिन नेताम को वॉकिंग स्टिक उपलब्ध कराई गई।

सहायक उपकरण प्राप्त करने के बाद हितग्राहियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके दैनिक कार्यों को करने में आसानी होगी। उन्होंने शासन और प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। सुशासन तिहार जैसे शिविर दूरस्थ क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहे हैं।

  • Related Posts

    योग को दैनिक जीवन में अपनाकर स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित समाज के निर्माण का करें संकल्प – मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब स्वस्थ जीवन के लिए योग को दिनचर्या का…

    Read more

    योग स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन का मार्ग – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

    *अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*   *- अभूतपूर्व उमंग एवं उल्लास के माहौल में स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन*   *- विधानसभा…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा