Ro no D15139/23

शासकीय पुनर्वास केंद्रों से दिव्यांगजनों को मिला नया जीवन

*निःशुल्क फिजियोथेरेपी व कृत्रिम अंग सेवाओं से हितग्राही बने आत्मनिर्भर*

रायपुर, 29 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित माना कैंप, रायपुर स्थित शासकीय पुनर्वास संस्थान दिव्यांगजनों के लिए संबल और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनते जा रहे हैं। यहाँ उपलब्ध निःशुल्क फिजियोथेरेपी, पुनर्वास उपचार एवं सहायक उपकरण सेवाओं से अनेक जरूरतमंद नागरिकों का जीवन सकारात्मक रूप से परिवर्तित हुआ है।

माना कैंप स्थित सी.पी. गेटलैब एवं फिजिकल रिफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर की प्रभावी सेवाओं से लाभान्वित दो हितग्राहियों की कहानी इस बात का प्रमाण हैं कि शासन की योजनाएँ जमीनी स्तर पर सार्थक परिणाम दे रही हैं।

माना कैंप रायपुर निवासी 45 वर्षीय श्री रवि कुमार केशलवार 25 मई 2025 को लकवा (पैरालिसिस) से प्रभावित हो गए थे, जिससे उनकी दैनिक गतिविधियाँ गंभीर रूप से बाधित हो गई थीं। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से जानकारी प्राप्त होने के उपरांत 25 जुलाई 2025 से उन्हें सी.पी. गेटलैब, माना कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों के मार्गदर्शन में नियमित फिजियोथेरेपी उपचार उपलब्ध कराया गया। लगभग तीन माह तक चले निःशुल्क उपचार एवं व्यायाम प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप वे वर्तमान में पूर्णतः स्वस्थ होकर दैनिक कार्य स्वतंत्र रूप से कर पा रहे हैं।

इसी प्रकार 55 वर्षीय श्री मोहन लाल निर्मलकर, निवासी माना बस्ती, रायपुर, वर्ष 2025 में एक दुर्घटना के कारण पैर क्षतिग्रस्त होने से चलने-फिरने में असमर्थ हो गए थे। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित शिविर के माध्यम से उन्हें फिजिकल रिफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर, माना कैंप की जानकारी मिली। 9 दिसंबर 2025 को केंद्र में परीक्षण उपरांत उन्हें निःशुल्क कृत्रिम पैर प्रदान किया गया तथा विशेषज्ञों द्वारा चलने का प्रशिक्षण दिया गया। वर्तमान में वे सफलतापूर्वक चल-फिर रहे हैं और सामाजिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
दोनों हितग्राहियों ने माना कैंप रायपुर स्थित पुनर्वास केंद्रों के चिकित्सकों, फिजियोथेरेपिस्टों एवं समस्त स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया है।
छत्तीसगढ़ शासन की यह मानवीय पहल दिव्यांगजनों को न केवल बेहतर उपचार उपलब्ध करा रही है, बल्कि उन्हें आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा आयोजित ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ में हुए शामिल

    *सिंधी समाज का इतिहास पुरुषार्थ, साहस और आत्मसम्मान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय* रायपुर 16 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित बीटीआई…

    Read more

    स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *छत्तीसगढ़ को मिली डीएम कार्डियोलॉजिस्ट की 2 सीट, लोगों को मिलेगा बेहतर इलाज का लाभ* *चिकित्सक संगठन एवं मेडिकल छात्राओं ने मुख्यमंत्री का सम्मान कर जताया आभार* रायपुर 16 मार्च…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में