Ro no D15139/23

डिस्ट्रीक मॉनिटरिंग कमिटी ऑन ऐसेसिबल इलेक्शन की बैठक सम्पन्न

अम्बिकापुर 16 मई 2025/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय सरगुजा एवं मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के संयुक्त तत्वाधान में डिस्ट्रीक मॉनिटरिंग कमिटी ऑन ऐसेसिबल इलेक्शन (डीएमसीएई) की बैठक जिला स्तर पर शुक्रवार को कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन एवं अपर कलेक्टर श्री अमृतलाल ध्रुव के नेतृत्व में अपर कलेक्टर कक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री ध्रुव ने कहा कि दिव्यांग युवाओं की काउसलिंग की जाए, साथ ही दिव्यांग मतदाताओं के पहचान हेतु अभियान चलाएं तथा उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाते हुये शत-प्रतिशत वोटर आईडी कार्ड बनवाएं। वहीं दिव्यांग मतदाताओं हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जाए और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को शिविर की जानकारी प्राप्त हो सके। मतदान के समय दिव्यांगजनों की सुविधाओं को ध्यान में रखा जाए। साथ ही उनके आने-जाने के लिए विशेष सुविधा प्रदान की जाए। लोक निर्माण विभाग को कहा कि दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा हेतु रैम्प को सुविधाजनक बनाया जाए। उन्होंने मरम्मत योग्य रैम्प को तत्काल सुधारे जाने हेतु निर्देशित किया।

सहायक नोडल अधिकारी स्वीप श्री गिरीश गुप्ता ने कहा कि समाज में दिव्यांगों का बड़ा तबका रहता है। जिन्हें अपने अधिकारों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं के सुगम मतदान को सुनिश्चित करने हेतु कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी, साथ ही मतदान के क्षेत्र में दिव्यांगजनों को होने वाली समस्याओं के विषय में सुझाव लिए गए।

उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्री व्ही.के.उके  ने कहा कि चुनाव के दिन दिव्यांगों को वोट डालने हेतु अलग से लाईन की व्यवस्था हो एवं सीधे मतदान करने की सुविधा मिले। मतदान केन्द्र के समीप विशेषकर दिव्यांगों हेतु स्वास्थ्य कैंम्प लगाया जाए, प्रत्येक मतदान केन्द्रों में व्हीलचेयर की व्यवस्था हो। इसके साथ ही दिव्यांग मतदाताओं हेतु जिला प्रशासन द्वारा चुनाव के पूर्व उन्हें जागरूक करने हेतु गाईडलाईन जारी किये जाने की बात रखी गई। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक सिन्हा, जिला दिव्यांग आईकन सुश्री रीता अग्रवाल, डॉ. नीरज वर्मा, श्री रतन लाल सोनी, श्री सतीश साहू सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ’’सार्वभौमिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं डिजिटल हेल्थ प्रोफाइलिंग अभियान’’

    विशेष रूप से पिछड़ी जनजातीय समूहों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने जिले में विशेष अभियान जारी स्वास्थ्य परीक्षण के साथ सामुदायिक सहभागिता एवं जनजातीय विशेष परियोजना के समन्वित सहयोग पर…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

    सभी पीवीटीजी परिवारों के स्वास्थ्य स्क्रीनिंग पूर्ण करने के दिए निर्देश ड्यूटी ऑवर में निजी प्रैक्टिस कर रहे चिकित्सकों के नर्सिंग होम पर कार्रवाई के निर्देश दिए डीएमएफ मद से…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक