Ro no D15139/23

उचित मूल्य दुकानों को प्राप्त आबंटन के आधार पर पारदर्शिता के साथ हितग्राहियों को नमक-शक्कर का वितरण

रायपुर, 29 जुलाई 2026/ शासकीय उचिव मूल्य के दूकानों में प्राप्त आबंटन के आधार पर हितग्राहियों को नमक-शक्कर का वितरण किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने इस आशय की जानकारी खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को दी है।

जिला खाद्य अधिकारी राजनांदगांव के अनुसार, राज्य शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत माह अप्रैल, मई एवं जून 2026 के चावल का एकमुश्त वितरण कराया गया, जबकि राजनांगदगांव जिले के सभी उचिव मूल्य के दूकानों में प्राप्त आबंटन के आधार पर ही

शक्कर एवं नमक का वितरण शासन से प्राप्त मासिक आबंटन के अनुसार किया गया।

अधिकारियों ने बताया है कि अप्रैल 2026 में शक्कर का 95.80 प्रतिशत तथा नमक का 92.12 प्रतिशत वितरण किया गया। मई में शक्कर का 90.82 प्रतिशत एवं नमक का 86.67 प्रतिशत वितरण हुआ, जबकि जून में शक्कर का 77.53 प्रतिशत तथा नमक का 73.62 प्रतिशत वितरण दर्ज किया गया। जिला प्रशासन का कहना है कि शासन से प्राप्त आबंटन के अनुरूप ही पात्र हितग्राहियों को ई-पॉस मशीन में प्रदर्शित उपलब्धता के आधार पर नमक एवं शक्कर वितरित की गई। प्रतिवेदन में स्पष्ट किया गया है कि जिले में किसी प्रकार की व्यापक कमी या आपूर्ति बाधित होने की स्थिति नहीं रही, बल्कि वितरण हितग्राहियों की मांग एवं उपलब्ध आबंटन के अनुसार किया गया।

जिला खाद्य अधिकारियों बताया कि तीन माह के एकमुश्त चावल वितरण के दौरान अप्रैल से जून तक ’’राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) की अंत्योदय श्रेणी के 21,085 राशन कार्डों’’ के लिए शासन से शक्कर का आबंटन प्राप्त नहीं होने के कारण संबंधित हितग्राहियों को शक्कर का वितरण नहीं किया जा सका।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल