Ro no D15139/23

जिला प्रशासन और बीएसपी प्रबंधन की बैठक संपन्न

निगम अंतर्गत विकास हेतु विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चाएं
दुर्ग । जिला प्रशासन के अधिकारियों और बीएसपी प्रबंधन की संयुक्त बैठक गुरूवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नगर निगम रिसाली एवं भिलाई नगर और नगर पालिका परिषद अहिवारा में विकास कार्यों में प्रगति लाने अधिकारियों के बीच सकारात्मक चर्चाएं हुई। बीएसपी प्रबंधन ने निगम के विकास कार्यों हेतु हर संभव आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया। कलेक्टर श्री सिंह ने भूमि आबंटन के मामले में रिक्त होने की स्थिति में संबंधित निकाय और बीएसपी प्रबंधन की संयुक्त टीम द्वारा मौका मुआयना करने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित एसडीएम को पूर्व में बीएसपी को दिये गये जमीन आदि की रिकार्ड मिलान करने निर्देशित किया।
बैठक में विगत बैठक के पारिपालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। साथ ही एजेंडानुसार जिला न्यायालय, दुर्ग न्यायालय भवन एवं अधिकारी/कर्मचारी आवास हेतु भूमि आबंटन, आई.आई.टी. भिलाई के स्टॉफ आवास हेतु भूमि आबंटन, वर्किंग वोमन्स हॉस्टल के लिए भूमि आबंटन करने, निकाय क्षेत्र के लिए अमृत मिशन फेस-2 के अंतर्गत (अनुमानित 30 एमएलडी) फिल्टर प्लांट के लिए डब्ल्यूटीपी एवं इंटकवेल निर्माण के लिए जमीन तथा मरोदा डेम से पानी की उपलब्धता के संबंध में, नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्रांतर्गत विगत 30-40 वर्षों से बसाहट भूमि पर वर्तमान में 120 एकड़ एवं 151 एकड़ भूमि आबंटित किया गया है शेष बसाहट एवं रिक्त भूमि को नगर पालिक निगम रिसाली/राजस्व को आबंटित करने, नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 06 में नालंदा परिसर निर्माण कार्य हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने, नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 08 रिसाली सेक्टर के पूर्व मे पूर्व निर्मित बी.एस.पी. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को शासकीय 100 बिस्तर अस्पताल निर्माण कार्य हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने, नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 07 रिसाली सेक्टर पूर्व बी.एस.पी. 35 नं. स्कूल में निगम कार्यालय निर्माण कार्य हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने, नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 12 मरोदा सेक्टर पश्चिम में शासकीय कॉलेज भवन निर्माण कार्य हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने, नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 33 नेवई बस्ती में इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने, पटरीपार भिलाई क्षेत्र केम्प/खुर्सीपार क्षेत्र में स्थित संपत्तियों/भूमि नगर निगम भिलाई को अंतरण किये जाने के संबंध में चर्चा की गई।
इसी प्रकार बी.एस.पी. टाउनशिप क्षेत्र में निर्माण कार्य के अनापत्ति प्रमाण पत्र, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क हेतु 100 एकड़ जमीन प्रदाय करने, हुडको सीवरेज निकासी, खुर्सीपार स्टेडियम निर्माण के संबंध में अनापत्ति प्रदान करने हेतु, भूमि मांग/आबंटन से संबंधित अन्य विषय, सिविल न्यायालय हेतु बी.आई.टी. कॉलेज के बाजू मे जमीन आबंटन किये जाने, नवीन महाविद्यालय, रिसाली के लिए नेवई थाना के समीप जमीन उपलब्ध कराने हेतु, शासकीय महाविद्यालय, खुर्सीपार हेतु खुर्सीपार में बी.एस.पी. के आधिपत्य की जमीन आबंटन, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत 04 आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए भूमि आबंटन/भवन उपलब्ध कराने हेतु, खेल एवं युवा कल्याण विभाग एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान बी.एस.पी. अनापत्ति, प्रयास हॉस्टल के बाजू से, नगर पालिका परषिद अहिवारा विभाग निर्माण कार्यों के लिए अनापत्ति प्रकरण और सियान सदन को आईटी पार्क हेतु दिये जाने के संबंध में चर्चा की गई। इसके अलावा निगम एवं सेक्टर एरिया में डेंगू मलेरिया एवं अन्य मौसमी बीमारियां के रोकथाम के लिए बीएसपी प्रबंधन को भी निगम व स्वास्थ्य अमला के साथ आवश्यक सहयोग करने तथा सेक्टर एरिया में झाड़ियों एवं नालियों की सफाई व दवाई के छिड़काव पर विशेष ध्यान देने कहा गया।
बैठक में एडीएम श्री वीरेंद्र सिंह, भिलाई निगम आयुक्त श्री राजीव पाण्डे, रिसाली निगम आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, दुर्ग निगम आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल, एसडीएम दुर्ग श्री हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम भिलाई श्री हितेश पिस्दा, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव सहित अन्य विभाग के अधिकारी तथा बीएसपी के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित निराकरण

    *- श्रमिकों को किया गया 25056 रूपए का भुगतान* राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीन

    राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….