Ro no D15139/23

अवैध धान पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई

उड़नदस्ता दल की निगरानी में 102.80 क्विंटल धान जब्त, कार्रवाई सतत जारी

/जिला कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में जिले के समस्त धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही है। किसानों को निर्बाध लाभ सुनिश्चित करने तथा कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध रूप से धान के भण्डारण एवं परिवहन की संभावनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तर पर उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है।
उड़नदस्ता दल में राजस्व, कृषि, खाद्य, सहकारिता एवं कृषि उपज मण्डी के अधिकारी शामिल हैं, जो निरंतर औचक निरीक्षण करते हुए अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। संदेहास्पद मामलों में पूछताछ के साथ-साथ विधिवत् जब्ती की कार्रवाई भी की जा रही है।
इसी क्रम में 22 दिसंबर 2025 को कृषि उपज मण्डी समिति नगरी अंतर्गत श्री रामू किराना स्टोर्स, बिरगुड़ी से 11.20 क्विंटल तथा कृषि उपज मण्डी समिति कुरूद अंतर्गत श्री गणपति राईस मिल, कुरूद से 80.00 क्विंटल एवं श्री राजेन्द्र प्रसाद महावर, कुरूद से 11.60 क्विंटल अवैध धान, कुल 102.80 क्विंटल धान को विधिवत् जब्त किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी है, जिससे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनी रहे और वास्तविक किसानों को उनका पूरा लाभ प्राप्त हो सके।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को धमतरी में होगा आयोजन

    मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल प्रतिभाओं और खेलप्रेमियों का होगा सम्मान धमतरी, 27 अगस्त 2026/ संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायपुर के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष…

    Read more

    रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ

    *60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को घर के नजदीक मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी*   *किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए आसान होगी…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक