Ro no D15139/23

किसानों को समयबद्ध भुगतान, सुचारू व्यवस्था से बढ़ा भरोसा*

*

*

*अब तक कुल 2 लाख 79 हज़ार मीट्रिक टन धान की खरीदी*

*1 लाख से अधिक मीट्रिक टन धान उठाव हेतु डी.ओ. जारी*

धमतरी 23 दिसंबर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 में जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं किसान हितैषी ढंग से संचालित की जा रही है। जिले की 74 सहकारी समितियों के माध्यम से 100 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जा रही है।
अब तक कुल 2,79,414.12 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसका समर्थन मूल्य 662.57 करोड़ रुपये है। अब तक 58,443 किसानों ने धान विक्रय किया है, जिनमें से 53,227 किसानों को 60,293.78 लाख रुपये का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जा चुका है, जिससे किसानों को त्वरित आर्थिक संबल मिला है। धान उठाव की प्रक्रिया भी निरंतर जारी है, जिसके अंतर्गत 49,982.80 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है, जबकि उपार्जन केन्द्रों में 2,29,431.32 मीट्रिक टन धान शेष है। उपार्जित धान के निराकरण हेतु कस्टम मिलिंग की प्रभावी व्यवस्था की गई है। जिले में 166 पंजीकृत मिलें हैं, जिन्हें 7,90,608 मीट्रिक टन धान की अनुमति जारी की गई है।
अब तक 1,01,752.60 मीट्रिक टन धान उठाव हेतु डी.ओ. जारी किए गए हैं। आगामी 24 दिसम्बर 2025 की खरीदी के लिए भी टोकन जारी कर किसानों को सुविधा प्रदान की गई है। वहीं, मंडी अधिनियम 1972 के तहत अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई की गई है।
इस दौरान 3,407 कृषकों से संबंधित 112 प्रकरण दर्ज कर 4,619.5 क्विंटल धान जब्त किया गया तथा 2 वाहनों को भी जब्त किया गया है। जिले में धान उपार्जन की यह पूरी प्रक्रिया शासन की किसान हितैषी नीतियों, सशक्त निगरानी एवं समयबद्ध भुगतान का सशक्त उदाहरण बन रही है, जिससे किसानों का विश्वास और सहभागिता लगातार बढ़ रही है।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई