Ro no D15139/23

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने जिला प्रशासन की पहल

बेलरगांव में हुआ एक दिवसीय उद्यमी कार्यशाला एवं ऋण वितरण कैंप का आयोजन

धमतरी, 09 अक्टूबर 2025/
कलेक्टर श्री अभिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, धमतरी द्वारा ग्राम पंचायत बेलरगांव, तहसील नगरी में कलस्टर स्तरीय एक दिवसीय उद्यमी कार्यशाला एवं ऋण वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, महिलाओं एवं स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा शासन की योजनाओं की जानकारी देना था।
इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग योजना (PMFME) सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में लगभग 70 ग्रामवासी, जिनमें स्व-सहायता समूह की महिलाएं, कृषक एवं पशुपालक शामिल थे, उत्साहपूर्वक सहभागी बने। कार्यशाला में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा PMEGP के 05, PMFME के 02, जिला अंत्यव्यवसायी के 09, सक्षम योजना के 02, तथा छत्तीसगढ़ महिला कोष के 02 ऋण प्रकरण तैयार किये गये।

ग्रामीणों द्वारा बैंकिंग संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई, जिनका जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री इन्द्रकुमार टिलवानी द्वारा मौके पर ही निराकरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री प्रशांत चंद्राकर, अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री इन्द्रकुमार टिलवानी, प्रबंधक श्री जगमोहन एक्का, बिहान के डीपीएम श्री जय वर्मा, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला के माध्यम से ग्रामीणों में आत्मनिर्भरता एवं उद्यमिता की दिशा में नई चेतना का संचार हुआ।

  • Related Posts

    राजस्व पखवाड़ा’ शिविर में आमजन को मिली राहत, विभिन्न योजनाओं से हुए लाभान्वित

    धमतरी, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित कर आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा…

    Read more

    पीएम गतिशक्ति योजना एवं छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम पर कार्यशाला आयोजित

      धमतरी, 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पीएम गतिशक्ति योजना एवं छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत