Ro no D15139/23

योनेक्स सनराइज 24 वीं स्टेट सीनियर बैडमिंटन चौम्पियनशिप 2025 के लिए जिला बैडमिंटन संघ जशपुर ने जारी की आवेदन करने की प्रक्रिया और तिथि।

12 से 16 दिसंबर को जशपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी प्रतियोगिता
29 नवंबर तक किया जा सकेगा आवेदन
खिलाड़ियों के पास सीजीबीए आईडी होना अनिवार्य

  छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत कलेक्टर रोहित व्यास और जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सीईओ अभिषेक कुमार के निर्देश पर योनेक्स सनराइज 24 वीं स्टेट सीनियर बैडमिंटन चौम्पियनशिप का आयोजन आगामी 12 से 16 दिसंबर तक जशपुर के रणजीता स्टेडियम के पास स्थित बैडमिंटन इन्डोर स्टेडियम में किया जा रहा है।
कलेक्टर रोहित व्यास ने प्रदेश के खिलाड़ियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने और जशपुर की प्राकृतिक वादियों का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया है।
जिला प्रशासन के द्वारा जिला बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष, सहायक कलेक्टर   अनिकेत अशोक को बैडमिंटन चौंपियनशिप का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इन्हीं के मार्गदर्शन और देखरेख  में चौंपियनशिप आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष एसडीएम विश्वासराव मस्के और जिला बैडमिंटन संघ के सचिव विनोद गुप्ता ने जशपुर जिले के खिलाड़ियों को चौंपियनशिप में सम्मिलित होने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया और अंतिम तिथि के संबंध में आधिकारिक रूप से सूचना जारी की है। जशपुर जिले के सभी इच्छुक खिलाड़ियों को अपना आवेदन  29 नवंबर 2025 को शाम 4रू00 बजे तक सचिव, जिला बैडमिंटन संघ जशपुर के कार्यालय संकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।सभी श्रेणी के एकल मैच के लिए ₹500 प्रवेश शुल्क और युगल मैच के लिए ₹1000 प्रवेश शुल्क निर्धारित है।
सभी खिलाड़ियों के पास वर्ष 2025- 26 के लिए छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन की आईडी होना अनिवार्य होगा। सीजीबीए आईडी प्राप्त करने के लिए 19 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों को आधारकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र अथवा कक्षा दसवीं तथा 12वीं की अंकसूची की छाया प्रति जमा करनी होगी। जबकि 19 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों को निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भरकर जमा करना होगा।  साथ ही सभी खिलाड़ियों को सीजीबीए आईडी प्राप्त करने हेतु  500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट, छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन  रायपुर के नाम से बनाकर प्रस्तुत करना होगा, विलंब से जमा होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन और सीजीबीए आईडी हेतु निर्धारित प्रपत्र बैडमिंटन  प्रतियोगिता के ग्रुप सहित विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित किए गए हैं। इसे संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर से भी प्राप्त किया जा सकता है।
प्रतियोगिता में पुरुष एकल, पुरुष युगल, महिला एकल, महिला युगल और मिश्रित युगल इवेंट शामिल होंगे।  विजेताओं को 10,000 -12000 रुपये, उपविजेताओं को 8,000 -10000 रुपये, सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सभी खिलाड़ियों को 2,000 रुपये नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही सभी श्रेणियों के एकल वर्ग में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को भी 1,000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। प्रतियोगिता के सभी विजेता खिलाड़ियों को ज़ोन और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का भी अवसर मिलेगा ।
आवेदन से संबंधित मार्गदर्शन के लिए अवनीश पांडेय 7828697878, सुजीत सिंह 9329441714 से संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के द्वारा हीरापुर स्थित छठघाट महादेव मंदिर से महादेवघाट प्राचीन हटकेश्वरनाथ मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकालकर जलाभिषेक किया गया-

      छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के द्वारा पवित्र श्रावण मास के अवसर पर टाटीबंध हीरापुर स्थित छठघाट महादेव मंदिर से पूरे हर्ष उल्लास के साथ विशाल ढोल-नगाड़ें, शिवगणों की विभिन्न…

    Read more

    लोक भवन में गूंजा अपनत्व का संदेश, दिव्यांग बच्चों ने राज्यपाल रमेन डेका को बांधा रक्षा सूत्र

    रायपुर, 27 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कोपल वाणी के श्रवण बाधित दिव्यांग बच्चों तथा मिनी मार्वेल्स स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आज लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल श्री…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक