Ro no D15139/23

आस्था का सम्मानः लोदाम छठ घाट तक पक्का मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण

विधायक  रायमुनी भगत ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत की थी अनुशंसा
लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शासन प्रशासन के प्रति किया आभार व्यक्त

   आस्था और जनभावना से जुड़े छठ पर्व का लोदाम में  हर वर्ष बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। शंख नदी के तट पर बसे इस सीमावर्ती ग्राम पंचायत में छठ पर्व के दिनों में भारी चहल-पहल रहती है, लेकिन छठ घाट तक पहुंचने के लिए पक्के मार्ग की अनुपलब्धता के कारण वर्षों से व्रती और श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। रोजमर्रा के कार्यों एवं अन्य धार्मिक आयोजनों में भी लोगों को इसी कारण असुविधा झेलनी पड़ती थी।
लोदाम, जिला मुख्यालय से लगभग 28 किलोमीटर दूर, झारखंड सीमा से सटा एक खूबसूरत गांव है, जो घने जंगलों और प्राकृतिक वादियों के बीच स्थित है। क्षेत्र की भौगोलिक चुनौतियों को देखते हुए छठ घाट तक एक मजबूत, सुरक्षित और सुविधाजनक पहुंच मार्ग की आवश्यकता  महसूस की जा रही थी।
विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने आम जनता की इस समस्या को गंभीरता से समझा और मुख्य मार्ग से छठ घाट तक पहुंच मार्ग तक सी. सी. रोड निर्मित कराने के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत आठ लाख रुपये की स्वीकृति की अनुशंसा की। इस पहल पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला कलेक्टर   रोहित व्यास के निर्देशन में सीसी रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया और सितंबर 2025 में निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।
सड़क निर्माण पूरा होने के साथ ही लोदाम के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी समस्या का समाधान अब हो गया है। छठ घाट तक पहुंचना अब आसान और सुरक्षित हो गया है। दैनंदिन कार्यों और अन्य धार्मिक आयोजनों में आने-जाने की असुविधा समाप्त हो गई है। पक्के मार्ग के कारण आसपास के क्षेत्रों में विकास की संभावनाएँ और भी बढ़ गई हैं।

  • Related Posts

    जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार की जा रही कार्रवाई

      – ग्राम करियाटोला सहित अन्य ग्रामों में रेत के अवैध उत्खनन पर की गई कार्रवाई – खनिज रेत के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण के कुल 52 प्रकरणों में…

    Read more

    पुनर्वासित परिवारों तक पहुंची खाद्य सुरक्षा की गारंटी पुनर्वास केंद्र पहुंचकर खाद्य विभाग ने किया राशन कार्डों का ई-केवाईसी

    रायपुर, 13 जुलाई 2026/पुनर्वासित (विस्थापित या स्थानांतरित) परिवारों को खाद्य सुरक्षा का निर्बाध लाभ सुनिश्चित करने के लिए, उन्हें आधार-सीडेड राशन कार्ड (आधार और ई-केवाईसी अपडेटेड) के माध्यम से राष्ट्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना