Ro no D15139/23

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर ने शुरू की यूपीआई सुविधा ग्रामीण ग्राहकों को मिलेगी अधिक आसान बैकिंग सुविधा मिलेगी

जगदलपुर, 11 अगस्त 2025/ कलेक्टर बस्तर एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री हरिस एस के मार्गदर्शन एवं प्रयासों के फलस्वरूप सोमवार को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर ने यूपीआई सुविधा प्रारंभ कर दी है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर प्रदेश में रायपुर और दुर्ग सहकारी बैंकों के बाद तीसरा सहकारी बैंक बन गया है जहाँ ग्राहकों के लिए यूपीआई सुविधा आरम्भ की जा सकी है। इसी अनुक्रम में बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्देशित सायबर सुरक्षा अंतर्गत बैंक के वेबसाईट को https://dccbjagdalpur.bank.in    में लाईव कर दिया है, इस डोमेन में यह प्रदेश का पहला सहकारी बैंक है। ग्राहक उक्त यूआरएल से डिजीटल जानकारी एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे ।
इस अवसर पर कलेक्टर बस्तर एवं बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री हरिस ने जिला सहकारी बैंक जगदलपुर के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि महीनों की कड़ी मेहनत और समर्पण के बाद बैंक यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) प्लेटफॉर्म पर लाइव हो गया है। अब बैंक की पूरी टीम ग्राहक सुविधा के प्रति एक सुरक्षित और सुविधाजनक भुगतान अनुभव प्रदान करने में सक्षम होगा। अब बैंक के ग्राहक गूगल पे, फोनपे, व्हाट्सएप, पेटीएम आदि जैसे लोकप्रिय प्लेटफार्मों का उपयोग करके यूपीआई सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। जिससे ग्राहकों को अधिक लचीलापन और आसान सुविधा मिलेगी। बस्तर संभाग के 7 जिलों के लगभग 4 लाख ग्राहकों जिसमें ज्यादातर ग्रामीण किसान हैं को अब हर छोटी मोटी आर्थिक जरूरतों के लिए बैंक आना नहीं पड़ेगा और वे अपने घर से ही इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। कलेक्टर बस्तर एवं बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री हरिस ने उम्मीद व्यक्त करते हुए कहा कि बैंक का यूपीआई प्लेटफॉर्म ग्राहकों की आर्थिक आवश्यकताओं के लिए प्राथमिक पसंद बनेगा और आगे चलकर इसका ग्राहकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव दिखेगा। इस दौरान उन्होंने बैंक की टीम को बस्तर अंचल की जनता को बेहतर सेवाएं देने सहित उत्कृष्टता की दिशा में सतत प्रयास करने के लिए उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक जगदलपुर श्री कुंवर सिंह ध्रुव ने बताया कि कलेक्टर बस्तर एवं बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री हरिस ने बैंक के ग्राहकों विशेषकर ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए उक्त सुविधा प्रारम्भ किये जाने को लेकर व्यक्तिगत रूचि लेकर बैंक अधिकारी-कर्मचारियों का सतत मार्गदर्शन किया, जिसके फलस्वरूप बैंक में यूपीआई सुविधा आरम्भ हो सकी। उपरोक्त सुविधा के चलते अब बैंक ग्राहकों को घर बैठे बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होगी. जिससे बैंक में फुटफॉल काम होगा एवं बैंक डिजिटाइजेशन को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर डीडीएम नाबार्ड श्री अभिजीत देवरी, उप आयुक्त सहकारिता डॉ. उषा ध्रुव, विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री धर्मपाल केरकेट्टा, चार्टेड अकाउंटेंट श्री प्रतिक चिखलीकर, बैंक के मुख्य लेखापाल श्री प्रदीप मजूमदार, स्थापना प्रभारी श्री संजय पांडेय एवं बैंक के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कला के माध्यम से अभिव्यक्ति भी एक बड़ा हुनर-वनमंत्री  श्री केदार कश्यप कार्टून कैनवास पर नए बस्तर का स्वरूप उकेरने का प्रयास, ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्यशाला आयोजित 120 स्कूली विद्यार्थियों ने वरिष्ठ कार्टूनिस्टों से सीखी कार्टून और कैरिकेचर की बारीकियां

        जगदलपुर 03 अगस्त 2026/ बस्तर की सकारात्मक छवि, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को रचनात्मक कला के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को जगदलपुर…

    Read more

    जमीनी स्तर से निखरेंगी खेल प्रतिभाएं सरकार ने तैयार किया ग्रासरूट टैलेंट आइडेंटिफिकेशन का मास्टर प्लान

      जगदलपुर, 03 अगस्त 2026/ राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने प्रदेश के ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता