Ro no D15139/23

सामूहिक दवा सेवन एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सम्बंध में जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

अम्बिकापुर 06 जनवरी 2025/ जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में सोमवार को कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयेजित की गई। बैठक में 10 फरवरी से 28 फरवरी तक “सामुहिक दवा सेवन कार्यक्रम”  के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान कलेक्टर श्री भोसकर ने सभी विभागों को सामुहिक दवा सेवन कार्यक्रम को आपसी समन्वय एवं सहयोग से सफल बनाने निर्देशित किया।  इस दौरान फाईलेरिया बीमारी हाथीपांव एवं हाईड्रोसील से बचाव हेतु सामुहिक दवा सेवन एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के गतिविधियों का सफल क्रियान्वयन हेतु जिला समन्वय समिति के सभी सदस्यों को विभागवार समन्वय स्थापित कर सभी लाभार्थियों के दवा सेवन हेतु विभागवार जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही किए जाने कहा गया।

बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक सामुहिक दवा सेवन कार्यक्रम क्रियान्वयन होगा। जिसमें 10 फरवरी से 14 फरवरी तक आंगनबाड़ी, स्कूल, कॉलेज एवं विभिन्न संस्थानों में बूथ लगाकर लाभार्थियों को दवा सेवन कराया जाना है। 15 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक ड्रग एडमिनिस्ट्रेट द्वारा समुदाय स्तर पर गृह भेंट कर दवा सेवन कराया जाना है। 26 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक छूटे हुये लाभार्थियों को मॉप अप राउड अंतर्गत दवा सेवन कराया जाना है। जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में एमडीए कार्नर में 10 से 28 फरवरी तक दवा सेवन कराया जाएगा।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन छत्तीसगढ़ की टीम ने मल्लखंभ में लहराया परचम, बालक-बालिका दोनों वर्गों में बने चैंपियन

    अम्बिकापुर 03 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित डेमो खेल मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन शुक्रवार को हुआ।…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुई राहः ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों का वर्षों का पैदल सफर हुआ समाप्त

      अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?