Ro no D15139/23

जिला चिकित्सालय धमतरी की स्वास्थ्य सेवाएँ होंगी और मजबूत

विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, ट्रामा यूनिट एवं 200 सीटर अस्पताल उन्नयन की दिशा में ठोस कदम

धमतरी, 30 सितम्बर 2025/जिला चिकित्सालय धमतरी में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु शासन एवं प्रशासन लगातार प्रयासरत है। वर्तमान में अस्पताल में 08 विशेषज्ञ चिकित्सक तथा 20 चिकित्सा अधिकारी सेवाएँ दे रहे हैं, जिनमें एक अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं एक पैथोलॉजी पी.जी.एम.ओ. भी शामिल हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से नई नियुक्तियाँ

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शासन द्वारा अतिरिक्त रूप से 01 मेडिसिन विशेषज्ञ, 01 सर्जरी विशेषज्ञ एवं 01 चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति की गई है। इनमें से मेडिसिन विशेषज्ञ ने पूर्व में ही कार्यभार ग्रहण कर लिया था। अब मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. विकास साहू तथा एम.डी. सर्जरी डॉ. सिद्धार्थ सतपति ने भी ज्वाइन कर लिया है। वहीं, हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ भी इस सप्ताह के भीतर अपनी सेवाएँ प्रारंभ करेंगे।

*शासन-प्रशासन की पहल*
*मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मरीजों को उपलब्ध संसाधनों के साथ यथासंभव बेहतर उपचार मिले। रिक्त पदों की पूर्ति हेतु कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा द्वारा संचालनालय को अर्द्धशासकीय पत्र प्रेषित किया गया है, जिस पर शीघ्र कार्यवाही अपेक्षित है।*

*स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार*

*कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के विशेष प्रयास से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में –
• जिला अस्पताल में शिशु एवं मातृत्व वार्ड का निर्माण किया जा रहा है।
• 40 सीटर नेत्र चिकित्सालय का निर्माण जारी है।
• आपात स्थिति हेतु ट्रॉमा यूनिट सेंटर निर्माणाधीन है, जो इसी माह प्रारंभ होगा।
• जिला अस्पताल का उन्नयन कर इसे 200 सीटर अस्पताल के रूप में विकसित करने की कार्य योजना भी प्रगति पर है।

ओपीडी में प्रतिदिन 600 मरीजों की संख्या

*मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कौशिक ने बताया कि आगामी दिनों में शिशु एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी भर्ती की जाएगी। इससे जिलेवासियों को ही नहीं, बल्कि धमतरी के साथ-साथ दुर्ग, गरियाबंद और कांकेर जिलों से आने वाले मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकेंगी। वर्तमान में जिला चिकित्सालय की प्रतिदिन ओपीडी संख्या लगभग 600 मरीजों की है।*

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    कर्मयोगी भारत अंतर्गत साधना सप्ताह की शुरुआत, सेवा गुणवत्ता और कार्यशैली सुधार पर जोर

        धमतरी, 02 अप्रैल 2026/ कर्मयोगी भारत पहल के अंतर्गत जिले में 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक “साधना सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत