Ro no D15139/23

जिला प्रभारी सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने विद्यालयों का किया निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था की ली जानकारी

अम्बिकापुर । लोक निर्माण विभाग एवं जिला प्रभारी सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर सरगुजा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था, छात्रों की उपस्थिति और विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्री विलास भोसकर भी उपस्थित रहे।
कस्तुरबा आवासीय विद्यालय झिरमिटी में औचक निरीक्षणजिला प्रभारी सचिव डॉ. सिंह ने सबसे पहले कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय, झिरमिटी का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने स्कूल बैंड की धुन पर उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं से संवाद करते हुए भोजन व्यवस्था, आवासीय सुविधाएं,पढ़ाई की स्थिति,पुस्तकें और अध्ययन सामग्री, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली।जिला प्रभारी सचिव डॉ. सिंह ने छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने उज्जवल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।
वहीं जिला प्रभारी सचिव ने शासकीय माध्यमिक शाला जजगा का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति एवं अटेंडेंस प्रक्रिया, कक्षा संचालन, अध्ययन सामग्री की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में शिक्षण गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा बच्चों की सीखने की क्षमता में सुधार लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस दौरान एसडीएम श्री बनसिंह नेताम, उदयपुर जनपद पंचायत सीईओ श्री वेद प्रकाश गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे

  • Related Posts

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

    *नई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिला नया विस्तार*   *नवा रायपुर बन रहा शिक्षा और नई तकनीक का उभरता केंद्र*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल