Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक, निवेशकों को मिले आश्वासन

निवेशकों को मिलेगा अनुकूल वातावरण, उद्योग स्थापना में प्रशासन देगा पूरा सहयोग: कलेक्टर श्री मिश्रा

जिले में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने एवं निवेशकों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज जिला निवेश प्रोत्साहन समिति, धमतरी की बैठक कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में समिति के समस्त सदस्यगणों के साथ औद्योगिक क्षेत्र श्यामतराई, धमतरी के निवेशकगण उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कलेक्टर द्वारा राज्य शासन की नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-30, जो कि( 01 अक्टूबर 2024) से प्रभावशील है, के प्रमुख प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस नीति के अंतर्गत उद्योगों को पूंजी निवेश अनुदान, ब्याज अनुदान, स्टाम्प शुल्क में छूट, विद्युत शुल्क में रियायत सहित विभिन्न प्रकार की वित्तीय एवं गैर-वित्तीय सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं, जिससे निवेशकों को उद्योग स्थापना में सहूलियत प्राप्त होगी।

कलेक्टर   मिश्रा ने कहा कि नई औद्योगिक नीति में सेवा क्षेत्र को पहली बार सम्मिलित किया गया है, जिससे न केवल औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की व्यापक संभावनाएँ भी विकसित होंगी। उन्होंने निवेशकों से नीति के प्रावधानों का अधिकतम लाभ उठाने एवं जिले में उद्योग स्थापना के लिए आगे आने का आह्वान किया।

बैठक में निवेशकों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र श्यामतराई से संबंधित विभिन्न समस्याओं, आवश्यक सुविधाओं एवं अनुमोदनों को लेकर सुझाव एवं मांगें रखी गईं। कलेक्टर ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समन्वय के साथ त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उद्योग स्थापना हेतु आवश्यक समस्त विभागीय स्वीकृतियाँ एवं अनुमोदन निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रदान किए जाएँ, ताकि निवेशकों को किसी प्रकार की अनावश्यक कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उद्योगों के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
बैठक में निवेशकों ने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में और अधिक निवेश की संभावना जताई। बैठक में प्रभारी जिला महाप्रबंधक जिला व्यापार उद्योग केंद्र   प्रशांत चंद्राकर उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए सख्त निर्देश

    कहा- प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और नियमानुसार हो निराकरण   धमतरी, 21 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 22 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक 

    धमतरी, 21 जुलाई 2026/ शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 22 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जाएगा। सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं