Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक

अवसंरचना विकास और वित्तीय समावेशन जिले की प्राथमिकता- कलेक्टर
जनकल्याणकारी योजनाओं में बैंकों की अहम भूमिका
कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में बैंकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए शासकीय योजनाओं से संबंधित ऋण प्रकरणों एवं आवेदनों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित बैंक अथवा शाखा के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर   मिश्रा ने पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत आवेदन, स्थापना प्रक्रिया एवं विशेष शिविरों की संख्या बढ़ाने तथा एक समान दर नीति लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवसंरचना विकास, ऊर्जा स्वावलंबन एवं वित्तीय समावेशन जिले की प्राथमिकताएं हैं, जिनसे जनसुविधाओं में सुधार के साथ-साथ रोजगार के अवसरों में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़े सभी ऋण प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र स्वीकृत किया जाए। साथ ही पीएमएफएमई योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लंबित प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए फरवरी माह तक सभी लंबित आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक प्रकरण तैयार करने पर भी जोर दिया।
कलेक्टर ने जिले की बड़ी पंचायतों में बैंकिंग सुविधा प्रारंभ करने के लिए निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने तथा बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने निजी क्षेत्र के बैंकों को निर्देश दिए कि वे कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं पशुपालन से संबंधित ऋण प्रकरणों पर भी विशेष ध्यान दें। बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड (पशुपालन एवं मत्स्य पालन) योजना, जनसुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, आधार सीडिंग, एनआरएलएम 2025-26 के लक्ष्य, ऋण-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) तथा सितंबर 2025 की तिमाही प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत  गजेंद्र सिंह ठाकुर, आरबीआई प्रतिनिधि  अविनाश टोप्पो, उपसंचालक कृषि  मोनेश साहू, कार्यपालन अभियंता विद्युत मंडल  अनिल सोनी, नगर निगम उपायुक्त  पी.सी. सार्वा, लीड बैंक अधिकारी  इन्द्र कुमार टिलवानी सहित विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में डीएलसीसी एवं बैंक समीक्षा के दौरान ऋण योजनाओं, कमजोर वर्गों के वित्तीय समावेशन, बीमा, बैंक सखी, सीएसआर गतिविधियों तथा पीएम सूर्यघर योजना के लिए ऋण एवं सब्सिडी व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।
कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत आवेदन, स्थापना प्रक्रिया एवं विशेष शिविरों की संख्या बढ़ाने तथा एक समान दर नीति लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवसंरचना विकास, ऊर्जा स्वावलंबन एवं वित्तीय समावेशन जिले की प्राथमिकताएं हैं, जिनसे जनसुविधाओं में सुधार के साथ-साथ रोजगार के अवसरों में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात