Ro no D15139/23

कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न निवेश और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के दिए निर्देश

कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की  बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले में औद्योगिक विकास, निवेश को सुगम बनाने और हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान कलेक्टर  ने सिंगल विंडो सिस्टम और भू-अर्जन से संबंधित लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उनके समय-सीमा के भीतर निराकरण के  निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निवेशकों को किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए अधिकारी तत्परता से कार्य करें।
स्वरोजगार एवं स्टार्टअप को प्रोत्साहन
जिले में नवीन निवेश और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर ने हितग्राही मूलक योजनाओं  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं पीएम सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के प्रकरणों को फरवरी माह तक अनिवार्य रूप से स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक अब प्रत्येक माह आयोजित की जाएगी ताकि प्रगति की निरंतर मॉनिटरिंग हो सके।
बैठक में नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक  सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ

    *मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया उद्घाटन* *ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगी उच्च गुणवत्ता वाली बिजली, लगभग 5 हजार लोगों को होगा लाभ* रायपुर 06 अप्रैल 2026 / प्रदेश सरकार द्वारा…

    Read more

    बस्तर की गर्भवती माताओं के लिए वरदान बनी जिला प्रशासन की पहल  अब निःशुल्क अल्ट्रासाउंड से सुरक्षित होगा प्रसव

    जगदलपुर, 6 अप्रैल 2026/ बस्तर के सुदूर वनांचलों और ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने एक अत्यंत मानवीय और संवेदनशील कदम उठाया…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….