Ro no D15139/23

जिला जेल के कैदियों का किया गया हैंड हैल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से टीबी जांच

राजनांदगांव 26 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत निक्षय निरामय पहचान एवं उपचार अभियान के तहत टीबी के उच्च जोखिम समूहों का चिन्हांकन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनआर नवरतन ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सेंट्रल टीबी डिवीजन के द्वारा राजनांदगांव जिले को प्राप्त हैंड हैल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से जिला जेल राजनांदगांव के 403 कैदियों का एक्स-रे मशीन के माध्यम से जांच का कार्य किया जा रहा है । प्रथम दिवस 74 कैदियों की जांच एक्स-रे मशीन के माध्यम से किया गया।
जिला नोडल अधिकारी डॉं. अल्पना लूनिया ने बताया कि राजनांदगांव जिलें में चलाए जा रहेे निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ पहचान एवं उपचार अभियान के अंतर्गत उच्च जोखिम समूह के 46671 व्यक्तियों का एक्स-रे एवं 17542 व्यक्तियों का नॉट मशीन के द्वारा जांच कराया जा चुका है। राजनांदगांव जिले को राज्य स्तर से 2 नग हैण्ड हेल्ड एक्स-रे मशीन अब तक प्राप्त हो चुका है एवं दो मशीन जिले को और प्राप्त होनी है। राज्य स्तर से अब तक 1 मशीन के इंस्टालेशन का कार्य किया गया है, शेष मशीनों के इंस्टालेशन के बाद तैयार किए गए रूट चार्ट के अनुसार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के टीबी के उच्च जोखिम वाले व्यक्यिों का एक्स-रे जांच का कार्य मशीनों के माध्यम से किया जाएगा। जिला जेल राजनांदगांव के कैदियों का एक्स-रे मशीन के माध्यम से जांच का कार्य रेडियोग्राफर लेप्रा सोसायटी श्री लखन निषाद, टीबी मितान श्री अपूर्व यादव, श्री गुनेश यादव, जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री भूषण साहू, एसटीएस श्री भूपेश साहू, एसटीएलएस श्री सतीश केशरिया की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में संपादित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला जेल राजनांदगांव के मेडिकल आफिसर, फार्मासिस्ट श्री यज्ञदत्त साहू एवं जेलर श्री उत्तम पटेल उपस्थित थे।
क्रमांक 138 —————–

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें