Ro no D15139/23

होली एवं ईद-उल-फितर (ईद) का त्यौहार शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए जाने हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

अम्बिकापुर 26 फरवरी 2026/ आगामी 04 मार्च 2026  को होली का त्यौहार एवं 21 मार्च  को ईद-उल-फितर (ईद) का त्यौहार मनाया जाएगा। त्यौहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए जाने हेतु जिला स्तरीय  शांति  समिति की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। इस दौरान नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, आईपीएस श्री राहुल बंसल,अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमोलक सिंह ढिल्लो, नगर निगम आयुक्त  डी एन कश्यप, समिति के सभी सदस्य, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में महापौर नगर निगम श्रीमती मंजूषा भगत ने कहा कि सरगुजा जिले में सभी त्योहार आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाते हैं। इस वर्ष भी होली एवं ईद-उल-फितर (ईद) का त्यौहार सामाजिक सद्भाव के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा।उन्होंने उपस्थित समिति के सदस्यों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से आपसी सहयोग और समन्वय कर जिले में शांति, सौहार्द्र और सद्भावना बनाये रखने की अपील की, जिसमें जिले में हमेशा की भांति उत्साह और उल्लास के साथ पर्व मनाया जा सके।
अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने कहा कि  असमाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी एवं आवश्यक कार्रवाई भी होगी। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को बनाये रखने में सहयोग करने एवं सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वालों की सूचना शीघ्र जिला एवं पुलिस प्रशासन को देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ईद के त्योहार के दिन ईदगाह एवं मस्जिदों के पास सुरक्षा के इंतेजाम किए जाएंगे तथा ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरुस्त रहेगी। वहीं त्योहार के दिन जलापूर्ति, विद्युत आपूर्ति, आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं हेतु चिकित्सालयों में व्यवस्था रहेगी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ढिल्लो ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग भी की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम विजिट करेगी। हुड़दंग करने वाले शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, कानून का उल्लंघन करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई भी की जायेगी। त्योहारों से पूर्व ही वाहनों की जांच, ब्रीथ एनेलाइजर से जांच, नशे पर कार्रवाई की जाएगी। शिकायत हेतु आमजनों के लिए कंट्रोल रूम का नम्बर जारी किया जाएगा। उन्होंने इस हेतु बैठक में सभी से क़ानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों ने पर्व जिले में शांतिपूर्ण, लोक परम्परागत ढंग से मनाए जाने हेतु अपने सुझाव रखे। जिसमें कहा गया कि विद्यालय एवं महाविद्यालय की परीक्षाओं को ध्यान रखते हुए तेज आवाज डीजे पर कार्रवाई की जाए। चौक चौराहों में जांच, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, तीन सवारी पर कार्रवाई हो। आपातकालीन सुविधा जैसे चिकित्सा सेवा, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, मछुआरों एवं गोताखोरों की टीम एक्टिव रहें। थाना स्तर के कंट्रोल रूम का नम्बर जारी किया जाए, मिठाई की मिलावट, रासायनिक रंगों आदि की जांच हो।

  • Related Posts

    राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति

    राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति नारायणपुर के मांझी-चालकी और ‘बस्तर पंडुम’ विजेताओं ने राष्ट्रपति से की सौजन्य भेंट ​रायपुर,02 अगस्त 2026/ बस्तर के घने जंगलों, अनूठी सामाजिक…

    Read more

    राज्यपाल  रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ

    राज्यपाल  रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन