Ro no D15139/23

विश्व सिकलसेल दिवस पर जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जनप्रतिनिधियों व स्वास्थ्य अधिकारियों ने की सिकलसेल उन्मूलन की अपील

अम्बिकापुर 19 जून 2025/  विश्व सिकलसेल दिवस के अवसर पर जिले में स्वास्थ्य विभाग एवं सामाजिक संगठन संगवारी के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पी.जी. कॉलेज परिसर एवं माता राजमोहिनी देवी भवन में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिकलसेल बीमारी के प्रति आम नागरिकों में जागरूक करना एवं समय पर जांच और उपचार के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, नगर निगम सभापति श्री हरविन्दर सिंह टिन्नी, वरिष्ठ पार्षद श्री आलोक दूबे, श्री करताराम गुप्ता, श्री शिवमंगल सिंह, श्री विकास पांडेय एवं मो. बाबर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

जागरूकता रैली और रथ को दिखी हरी झंडी
कार्यक्रम की शुरुआत नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं द्वारा जनजागरूकता रैली से हुई, जो अंबेडकर चौक से घंडी चौक तक निकाली गई। जनप्रतिनिधियों ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सिकलसेल से बचाव, समय पर जांच एवं विवाह पूर्व जांच की अनिवार्यता का संदेश दिया गया।

जनप्रतिनिधियों ने दिया सशक्त संदेश
महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने सिकलसेल को जनजातीय समाज में व्यापक बताते हुए कहा कि शादी से पूर्व अनिवार्य जांच से आने वाली पीढ़ी को इस बीमारी से बचाया जा सकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिले में शत-प्रतिशत सिकलसेल कार्ड का वितरण सुनिश्चित किया जाए।

नगर निगम सभापति श्री टिन्नी ने इसे रक्त विकार बताते हुए कहा कि यह बीमारी माता-पिता से बच्चों में जाती है। उन्होंने आम नागरिकों से निःशुल्क सिकलसेल जांच कराने और जागरूक रहने की अपील की।

पार्षद श्री आलोक दूबे ने कहा कि यह जेनेटिक बीमारी है, जो समय पर पहचान और उचित परामर्श से नियंत्रित की जा सकती है। उन्होंने गलतफहमियों को दूर कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया।

स्वास्थ्य विभाग ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. मार्को ने बताया कि AS और SS प्रकार वाले लोगों को विवाह पूर्व परामर्श लेना अत्यंत आवश्यक है। इससे परिवार एवं समाज को सिकलिंग मुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशानुसार 14 से 19 जून तक जिले के समस्त विकासखण्डों में विशेष सिकल सेल जागरूकता, स्क्रीनिंग एवं उपचार अभियान चलाया गया है, जिले में अब तक सिकलसेल स्क्रीनिंग का 70% लक्ष्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य तेजी से जारी है।

जिला नोडल अधिकारी डॉ. श्रीकांत सिंह ने कहा कि सिकलसेल मरीजों को समय पर रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में नियमित रक्तदान एक सशक्त माध्यम बन सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में विशेष सिकलसेल शिविर लगाए जा रहे हैं।

डीपीएम डॉ. पुष्पेन्द्र राम ने बताया कि इस बीमारी के लक्षण बच्चों में 5-6 माह की आयु में दिखाई देने लगते हैं और समय रहते जांच व उपचार की आवश्यक है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जागरूकता को मिला नया आयाम
कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक, क्विज प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में सिकलसेल प्रभावित परिवार, नर्सिंग छात्राएं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्था संगवारी के सदस्य डॉ. योगेश्वर कालकोण्डे, विश्व विजय, सुचिता, मधु, नरेन्द्र आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    आजीविका डबरी एवं नवा तरिया में मत्स्य पालन को मिला बढ़ावा 28 ग्राम पंचायतों की 35 आजीविका डबरी एवं 2 नवा तरिया में लगभग 1 लाख फिंगरलिंग मछली बीज का संचयन

    अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ