Ro no D15139/23

कुनकुरी में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन – मुख्य अतिथि विधायक गोमती साय ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

प्रतियोगिता में जशपुर के उभरते खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने किया दर्शकों को मोहित।
24 विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नकद राशि से किया गया पुरस्कृत

   छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत् कुनकुरी में चल रहे जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने विभिन्न वर्गों के विजेताओं और उपविजेताओं को नकद पुरूस्कार, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान किया ।
कलेक्टर रोहित व्यास और जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में 22 से 23 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के 140 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया । दर्शकों को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कांसाबेल के शाद अहमद ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को मोहित किया।
समापन समारोह में विधायक गोमती साय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जशपुर जिला हमेशा से ही न केवल खेलों में बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में भी आगे रहा है । माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से जिले में बेहतर सुविधाओं के लिए अधोसंरचना का निर्माण कराया जा रहा है । इसी के अंतर्गत कुनकुरी में एकीकृत खेल परिसर का निर्माण होने वाला है । हमारे जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अब जिले के अंदर ही खेलों की बेहतर सुविधाए मिल सकेगी । राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खेल अब यहां भी होंगे । उन्होंने यह भी कहा कि हम सबको मिलकर जशपुर को यशस्वी जशपुर बनाना है । जिले के युवा खेलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं ।
इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष एसडीएम विश्वास राव मस्के ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि जिले में खेलों के प्रोत्साहन के लिए इस तरह की प्रतियोगताएं आयोजित कराई जा रही है । आगामी 12-16 दिसंबर को जशपुर में स्टेट लेबल बैडमिंटन प्रतियोगिता भी आयोजित कराई जाएगी । जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित है स युवाओ को लगातार इसी प्रकार विभिन्न खेलों की गतिविधियों आयोजित कर बच्चों को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा स उन्होंने आगे कहा कि बच्चों को खेल से जोड़ कर उनके मोबाइल के स्क्रीन टाइम को भी कम से कम करने का प्रयास किया जाएगा ।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी भरत सिंह, एसडीएम नंदजी पाण्डेय, एसडीओपी विनोद मंडावी, जिला बैडमिंटन संघ के सेक्रेटरी विनोद गुप्ता, कुनकुरी बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विनीत जिंदल भी उपस्थित रहे।
अंडर-19 बालक एकल वर्ग में विजेता आदित्य गुप्ता, उपविजेता विनय राणा, युगल वर्ग में विजेता आलीशान सिद्धिकी-राहुल झा, उपविजेता अनश रज़ा -आदित्य पाण्डेय रहे । अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में विजेता श्रीमोयी दास, उपविजेता रांझी बंसल रहीं। सीनियर पुरुष एकल वर्ग में विजेता अमन चौरसिया , उपविजेता शाद अहमद , युगल वर्ग में विजेता कर्तव्य – शाद अहमद , उपविजेता प्रमोद यादव- कुशाग्र गुप्ता , वेटरन एकल वर्ग में विजेता डॉ अशोक लकड़ा , उपविजेता राजकुमार सिंह भदोरिया, युगल वर्ग में राजेंद्र गुप्ता-अशोक लकड़ा, उपविजेता सुधीर सिंन्हा- विनीत जिंदल रहे। महिला युगल वर्ग में विजेता श्रीमोयी दास- प्रेशिला केरकेट्टा और उपविजेता  संघमित्रा दास-देवयानी सिया रही। विजेता खिलाड़ियों को 11000 रुपए और उपविजेताओं को 5100 रुपए प्रदान किया गया।
आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । मंच संचालन व्याख्याता सुधीर सिन्हा ने किया। समापन समारोह में कुनकुरी बैडमिंटन संघ के सेक्रेटरी महेश त्रिपाठी,यशस्वी जशपुर के अवनीश पाण्डेय, क्रीडा अधिकारी प्रदीप चौरसिया, सुजीत सिंह, सज्जन रवानि, दिवाकर यादव, अमन चौरसिया, कुशाग्र गुप्ता सहित  बड़ी संख्या अभिभावक व खिलाड़ी उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर 20 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के द्वारका…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश* *दुःख…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ