Ro no D15139/23

सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही करने, सड़कों पर संकेत बोर्ड लगाए जाने दिए गए निर्देश
सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में  स्कूल एवं कॉलेज के छात्रों को यातायात के संबंध में जागरूक करने कार्यशाला का होगा आयोजन
बिना हेलमेट एवं सीट-बेल्ट के वाहन चालकों पर, तेज गति से वाहन एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लाईसेंस निलंबन की होगी कार्यवाही

अम्बिकापुर 19 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में मंगलवार को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जिला स्तरीय समिति की बैठक जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह,अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप,सर्व एसडीएम सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के किए प्रभावी कार्ययोजना बनाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने इस दौरान जिले में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष हुए सड़क दुर्घटनाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले के चिह्नित ब्लैक स्पॉट की वर्तमान में क्या स्थिति है, इसकी जानकारी एकत्रित करें। जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ऐसे सभी ब्लैक स्पॉट का भ्रमण करें। ततपश्चात लोगों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कों एवं चौक- चौराहों में लाइट, सोलर लाइट, संकेत बोर्ड लगाए जाएं। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के त्वरित उपचार हेतु स्वास्थ्य विभाग सजग रहें, उन्होंने जिले में एम्बुलेंस, स्टाफ, एम्बुलेंस ड्राइवर आदि की उपलब्धता की जानकारी ली तथा सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखे जाने निर्देशित किया।

बैठक में एसपी श्री राजेश अग्रवाल ने पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट एवं  सीट-बेल्ट के वाहन चालकों पर कार्यवाही, तेज गति के वाहन एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर  लाईसेंस निलंबन की कार्यवाही की जाए। सड़कों, फुटपाथ तथा पार्किंग स्थलों में अतिक्रमण हटाए जाएं तथा लोगों को कड़ाई से नियमों का पालन करने निर्देशित करें। वहीं सड़क सुरक्षा के संबंध में जनजागरूकता लाने की जरूरत है, इसलिए स्कूल एवं कॉलेज छात्रों को यातायात के संबंध में जागरूक करने लगातार कार्यशाला आयोजित हो।  बैठक में पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, नगर पालिक निगम, लोक निर्माण विभाग, पीएमजेएसवाई, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर किए जा रहे कार्रवाई के संबंध में विस्तार से संबंधित विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी।

  • Related Posts

    शिशु संरक्षण माह का आयोजन 18 अगस्त से 24 सितम्बर तक

      अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/ शिशु संरक्षण माह का आयोजन जिले में 18 अगस्त से 24 सितम्बर 2026 तक किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ आज मातृत्व एवं शिशु…

    Read more

    दशमेश पब्लिक स्कूल अंबिकापुर में 15 छात्राओं का एचपीवी टीकाकरण संपन्न

      अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/ एचपीवी संक्रमण एवं इससे होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए आज दशमेश पब्लिक स्कूल, अंबिकापुर में एचपीवी टीकाकरण सत्र का सफलतापूर्वक…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल