Ro no D15139/23

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला स्तरीय ’नशामुक्ति संकल्प एवं शपथ दिवस’ का होगा आयोजन

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  कुणाल दुदावत द्वारा जिले में व्यसन मुक्त वातावरण निर्मित करने हेतु आगामी 30 जनवरी 2026 को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) के अवसर पर ’नशामुक्ति संकल्प एवं शपथ दिवस’ आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। संचालक समाज कल्याण संचालनालय, रायपुर के परिपालन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।
बहुआयामी गतिविधियों का होगा संचालन
कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के समस्त नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों, स्कूलों, कॉलेजों और स्वयंसेवी संस्थाओं में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत स्कूलों एवं कॉलेजों में नशापान के विरुद्ध व्याख्यान, चित्रकला, गीत-नृत्य, नाटक और मानव श्रृंखला जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा।
भारत माता वाहिनी और समुदायों की भागीदारी
ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता हेतु ग्राम पंचायतों में गठित ’भारत माता वाहिनी’ एवं स्थानीय समुदायों के सहयोग से वृहद रैलियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, समारोह स्थलों पर नशामुक्ति साहित्यों का वितरण, विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम एवं नशापान नही करने सम्बंधी संकल्प व शपथ पत्र में हस्ताक्षर कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु योगाचार्यों के मार्गदर्शन में  योगाभ्यास का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी रिपोर्टिंग
अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु समस्त शैक्षणिक संस्थानों को कार्यक्रमों की जानकारी और फोटोग्राफ एनएमबीए  मोबाइल एप पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के समापन पश्चात समस्त विभागों को फोटोग्राफ, वीडियो और समाचार कतरनों सहित विस्तृत प्रतिवेदन कार्यालय उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, कोरबा को प्रेषित करना अनिवार्य होगा।
शपथ ग्रहण से होगा संकल्प का आगाज
आयोजन के दौरान उपस्थित जनसमूह को नशा न करने के संबंध में संकल्प दिलाया जाएगा और औपचारिक शपथ-पत्रों पर हस्ताक्षर भी कराए जाएंगे। इस अभियान में नगर पालिक निगम, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, और पंचायत विभाग सहित विभिन्न विभागीय प्रमुखों को सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

  • Related Posts

    अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

      धमतरी, 03 अप्रैल 2026/ जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में विकासखंड कुरूद के…

    Read more

    रात में मछुआरे का काम करने वाले अब्दुल फताह की छलांग ने लक्षद्वीप एथलेटिक्स के लिए एक नया अध्याय लिखा

      वह लक्षद्वीप के पहले ऐसे एथलीट बन गए हैं, जिन्होंने लंबी कूद में 7 मीटर की दूरी तय की *लक्षद्वीप में कोई सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक नहीं है, इसलिए अब्दुल…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?