Ro no D15139/23

कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी  चौधरी  की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय के साथ करें कार्य-मंत्री श्री ओपी चैधरी किसानों को समय पर पर्याप्त  खाद बीज उपलब्धता सुनिश्चित करने दिए निर्देश राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं, त्रुटि सुधार सम्बन्धी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें

 
 

अम्बिकापुर 08 जून 2026/   वित्त वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री  ओपी  चौधरी  की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में सांसद  चिंतामणि महाराज, विधायक लुण्ड्रा श्री प्रबोध मिंज, महापौर नगर पालिक निगम अम्बिकापुर  मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, सभापति नगर पालिक निगम अम्बिकापुर  हरमिन्दर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत अध्यक्ष  देवनारायण यादव, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, एसपी श्री राजेश अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत  विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, अपर कलेक्टर श्री रामसिंह ठाकुर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने जिले में संचालित शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करते प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की जानकारी ली तथा कहा कि जनप्रतिनिधियों को उनसे सम्बंधित क्षेत्र के स्वीकृत आवासों की सूची उपलब्ध कराएं। शेष निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करें तथा लोगों को समय सीमा में निर्माण पूरा करने प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि अम्बिकापुर शहरी क्षेत्र में लोगों का पेयजल, बिजली आपूर्ति सम्बन्धी समस्या ना हो,  अधिकारी समस्या का यथाशीघ्र निराकरण करें। वहीं जिले में सड़क व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने सड़कों का निरीक्षण कर आवश्यक्तानुसार सड़कों के सुधारीकरण एवं मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने बारिश के मौसम से पूर्व सभी निर्माण कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने कहा। उन्होंने इस वर्ष तेंदूपत्ता संग्रहण एवं भुगतान आदि की जानकारी ली। उन्होंने वृक्षों की अवैध कटाई को रोकने, नवीन वृक्षारोपण करने कहा। वहीं हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जनहानि, फसल हानि की जानकारी लेते हुए उन्होंने मृतक के परिवार को आवश्यक कार्यवाही कर यथाशीघ्र सहायता राशि प्रदान करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शासन की बहुत सी योजनाओं के लिए ई केवाईसी होना जरूरी है, इसलिए प्राथमिकता के साथ लोगों का ई केवाईसी करवाएं। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाना सुनिश्चित करें, पात्र हितग्राहियों का नाम ना छूटे। वहीं पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने लोगों को योजना का लाभ लेने प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालयों में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में प्रभारी मंत्री मद से शव वाहन स्वीकृति हेतु कहा। जिला कलेक्टरेट परिसर में निर्माणाधीन कम्पोजिट बिल्डिंग का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करवाने के निर्देश देते हुए उन्होंने शेष कार्यों हेतु तत्काल प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें-
प्रभारी मंत्री श्री चौधरी  ने जिले में सुशासन तिहार की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लिया जाए और विभागवार वर्गीकरण कर उसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकृत करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जहां संभव हो, समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर नागरिकों को तत्काल राहत दी जाए।

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं, त्रुटि सुधार सम्बन्धी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण हो-
उन्होंने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि आमजनों की समस्या का त्वरित निराकरण हो। इस दौरान त्रुटि सुधार, नक्शा बटांकन, सीमांकन, नामांतरण, आधार सीडिंग, डिजिटल हस्ताक्षर, किसान किताब पत्र, जेंडर प्रविष्टि , कोटवारी भूमि, अतिक्रमण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा गई। उन्होंने सभी प्रकरण को गुणवत्तापूर्ण समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्रुटि सुधार सम्बन्धी प्रकरण का जल्द से जल्द निराकरण सुनिश्चित करें,  लापरवाही करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

किसानों को समय पर पर्याप्त  खाद बीज उपलब्धता सुनिश्चित करें-
समीक्षा बैठक में मंत्री श्री चौधरी ने जिले में खाद-बीज की उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को किसानों को समय पर खाद -बीज उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लघु एवं सीमांत कृषकों को प्राथमिकता के आधार पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जाए।जिले के सभी खाद विक्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करें। उर्वरक की कालाबाजारी ना हो, इसका विशेष ध्यान रखें। जिले में पर्याप्त मात्रा में बीजों का भी भंडारण रहे और वितरण समय पर हो।

जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी आपसी समन्वय के साथ लोकहित में करें कार्य-

बैठक में जिले की समीक्षा करते हुए मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि सरगुजा के सर्वांगीण विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय हो। शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। बैठक में अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए।

अन्य विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा-

बैठक में मनरेगा, आवास योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा, वन, जल संसाधन, कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी, खेल एवं युवा कल्याण समेत कई विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी विकास कार्यों को लेकर सुझाव दिए।

  • Related Posts

    पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    पत्रिका जज़्बा पुलिस अवार्ड्स-2026 में मुख्यमंत्री श्री साय ने उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित*   *नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक विजय में पुलिस जवानों के अदम्य साहस और…

    Read more

    स्वास्थ्य शिक्षक पदों पर पदोन्नति हेतु अंतिम चयन व प्रतीक्षा सूची जारी

      अम्बिकापुर 28 जुलाई 2026/ कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग द्वारा स्वास्थ्य शिक्षक (हेल्थ एजुकेटर) और सेनेटोरियन-कम-हेल्थ एजुकेटर के पद पर पदोन्नति के लिए अंतिम चयन एवं अंतिम…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends