Ro no D15139/23

जिला स्तरीय दिव्यांगजन सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

दिव्यांगो को ईश्वर ने विशेष क्षमताओं से नवाजा – महापौर रोहरा

धमतरी । सेवा पखवाड़ा दिवस 2025 के अवसर पर शनिवार को शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय धमतरी परिसर में दिव्यांगजन सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर नगर पालिक निगम श्री रामू रोहरा रहे।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से सेवा पखवाड़ा और राज्य की रजत जयंती समारोह विशेष महत्व रखता है।प्रधानमंत्री ने शारीरिक रूप से कमजोर लोगों के लिए ‘विकलांग’ की जगह ‘दिव्यांग’ शब्द दिया है, क्योंकि ईश्वर ने उन्हें विशेष क्षमताओं से नवाजा है। श्री रोहरा ने समाजसेवी संस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि वे दिव्यांगजनों को नई दिशा देकर समाज में प्रेरणा का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने सुझाव दिया कि नशा मुक्ति अभियान में दिव्यांगजनों की प्रतिभा का उपयोग किया जाए ताकि समाज को सकारात्मक संदेश मिल सके। इस अवसर पर सदस्य जिला पंचायत श्रीमती मोनिका देवांगन, डॉ. मनीषा पाण्डेय (उप संचालक समाज कल्याण धमतरी) सहित स्वैच्छिक संस्थाओं के अध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा दिव्यांगजनों रोहित कुमार साहू, शिवचरण साहू, यशोदा सोनकर, ओम सोनकर, बसंत बिश्नोई एवं श्रीमती विजयलक्ष्मी शर्मा को दिव्यांगजन ससम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही सभी दिव्यांग छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर जिले के शासकीय एवं स्वैच्छिक संस्थाओं से जुड़े कुल 350 दिव्यांग छात्र-छात्राएँ शामिल हुए.कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने नृत्य, गायन और नाटक की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

साथ ही नशामुक्ति पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी भी लगाई गई। उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, अधिकारी-कर्मचारियों एवं शिक्षकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

  • Related Posts

    गैंगरेल में जुटे 200 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स और उद्यमी

    उद्यमिता, नवाचार और नेटवर्किंग पर हुआ सार्थक मंथन कलेक्टर बोले जिले में उद्यमिता के अनुकूल वातावरण तैयार   धमतरी, 16 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और उद्यमिता के वातावरण को…

    Read more

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!